Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम को अपनी कार्य प्रणाली में पूर्ण व्यावसायिकता अपनानी चाहिए ताकि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में यह अपना अस्तित्व बनाए रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के पूरे स्टाफ को नियमित तौर पर प्रशिक्षण और कौशल उन्ययन पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे अतिथियों को बेहतर सेवाएं दे सके। निगम कर्मचारियों का व्यवहार बहुत विनम्र होना चाहिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश की एक प्रसिद्ध पर्यटक गंतव्य के रूप में पहचान काफी हद तक उनके हाथों में…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह आज यहां मनाया गया, जिसमें केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 448 डिग्रियां और गोल्ड मैडल प्रदान किए गए, जिनमें 276 छात्राएं और 172 छात्र शामिल हैं। विवेक कुमार को डी.लिट की डिग्री जबकि अफगान के मोहम्मद शरीफ शाहीन को लोक प्रशासन में गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। इन सभी विद्यार्थियों को केन्द्रीय मंत्री ने स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान की। रमेश पोखरियाल निशंक ने इस अवसर पर कहा कि ज्ञान और बुद्धिमता के कारण सदियों से भारत को…

Read More

क्षेत्र के लोगों ने डा. राजीव बिंदल का जताया आभार नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित कैमडा से बलसार पंप हाउस संपर्क मार्ग को आज बस योग्य घोषित कर दिया गया है। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा की अध्यक्षता में गठित लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी कमेटी ने मौके पर उपस्थित होगर इन दो संपर्क मार्गों में बस चलाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की। संपर्क सड़कों के बस योग्य घोषित होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डा.…

Read More

शहर के मुख्य टैंकों को आपस में जोड़ने के लिए 35 किलोमीटर नई लाईन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर नई लाईनें बिछाने में आमजन भी सहयोग करे-डा. बिंदल नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि 52 करोड़ रुपये की गिरि पेयजल योजना से शहर को जलापूर्ति शुरू करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा गिरी पेयजल योजना की सफल टेस्टिंग हो चुकी है और नगरजनों को शीघ्र गिरी पेयजल का लाभ देने के लिए नाहन शहर के प्रमुख भंडारण टैंकों को आपस में जोडने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शहरों की वायु गुणवत्ता मापदण्डों के आधार पर लागू की जा रही कार्य योजना के संदर्भ में आज यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में विभिन्न नदियों के किनारे चिन्हित सात स्थलों पर सफाई अभियान आरम्भ किया जाए। डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्द्धक वातावरण के लिए जाना जाता है, इसलिए यह आवश्यक है कि यहां के प्राकृतिक संसाधनों खासकर पानी और वायु को सभी प्रकार के प्रदूषणों से मुक्त रखा जाए।…

Read More

मण्डी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक विलम्ब के कारण इन परियोजनाओं की लागत न बढ़े। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का संतुलित एवं समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा…

Read More

रेणुका जी। ग्राम पंचायत खूड द्राविल में नशा निवारण आंदोलन शुरु किया गया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर, पंचायत सचिव लेखराज ठाकुर, पंचायत के सभी सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा एक मिठा जहर है जिससे मनुष्य के शरीर की शक्ति धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है और मनुष्य किसी भी कार्य योग्य नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से घरों में झगड़े पैदा होते हैं और बहुत से घर…

Read More

नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनेठी और चाकली पंचायतों के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना पर एक करोड़ 48 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने आज वन विश्राम गृह बनेठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पेयजल योजना 31 मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में नए संपर्क सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के उन्नयन कार्यों को लेकर एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निहोग-बोरलीघाट,…

Read More