Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य मुख्यालय पर प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रविवार को किन्नौर जिला को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में जन मंच कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें लगभग 1534 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त हुए। इन शिकायतों में से 664 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष मामले सम्बन्धित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए भेजे गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत महिला लाभार्थियों को 850 से अधिक गैस कुनैक्शन वितरित किए गए। जन मंच के राज्य समन्वयक ने कहा कि जनमंच के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में आज…

Read More

जनमंच कार्यक्रम से बार-बार नदारद रहने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ की जाए कार्रवाई   राजगढ़। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ विभाग कार्रवाई अमल में लाए और ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए।  विधानसभा अध्यक्ष ने ये बात आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत फागु में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।  जनमंच कार्यक्रम को भाणत,  नेरी कोटली,  हाब्बन, शलाणा, दाहन,    बोहल टालिया, भुईरा, टिक्कर,  कोठिया जाजर, नेहरटी बघोट और थैना बसोत्री पंचायतों पर केंद्रित किया गया। इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद…

Read More

भूमि विवाद के समाधान  के लिए नाहन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के लिए डा. बिंदल और जयराम ठाकुर का जताया आभारनाहन। सिरमौर जिला गोरखा सभा का स्वर्णिम जयंती समारोह 17 नवम्बर को नाहन में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोरखा इतिहास का संकलन, सम्म्मान समारोह स्वर्णिम जयंती समारोह की प्रमुख विशेषताएं होंगी। स्वर्ण जयंती समारोह में सिरमौर जिला के अलावा सोलन, कांगड़ा, चंबा, और देहरादून में समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गोरखा समुदाय संस्थाओं को विशेष रूप से आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।सिरमौर जिला गोरखा सभा की विशेष बैठक रविवार को सभा के कैंट…

Read More

कोटला बांगी स्कूल के भवन निर्माण के कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करे विभाग -डाॅ0 बिंदल राजगढ़। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाणत के फागू में 11 पंचायतों के लिए आयोजित पांचवे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिंदल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में प्राप्त शिकायतों को निपटारा 15 दिन में समाधान करना सुुनिश्चित करे ताकि संबधित व्यक्ति की शिकायत का समाधान समयबद्ध सुनिशित हो सके । उन्होने जानकारी दी कि जनमंच मे  आॅन लाईन और मौके पर कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 63 शिकायतो में से…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के पात्र वर्गों को मिल सके। वह आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री की घोषणाओं और आज आयोजित जन मंच की समीक्षा के लिए कांगड़ा ज़िला के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला। राज्य के सभी मैडिकल कालेजों में फिजियोथेरेपिस्ट के तीन-तीन पद भरे जाएंगे प्रदेश सरकार सभी जिला अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट के पदों को भरेगी। इसके अतिरिक्त किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में फिजियोथैरेपिस्ट का एक अतिरिक्त पद भी सृजित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व फिजियोथैरेपिस्ट दिवस के अवसर पर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट ऐसोसिएशन के हिमाचल चैप्टर तथा राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमक्लेव-2019’ के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की भागदौड़ एवं तनावयुक्त…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में जिला कारागार (ओपन एयर) भवन के धरातल व प्रथम मंजिल की आधारशिला रखी। इस अतिरिक्त भवन के निर्माण को 82 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा जिसमें आगंतुक कक्ष, शस्त्रागार, सीसीटीवी/निगरानी कक्ष, उप पुलिस अधीक्षक कक्ष, स्टोर, पैन्टरी, पैरा-लीगल कार्यालय तथा रिकार्ड कक्ष आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कारागार परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा का अनावरण किया। लाला लाजपत राय को 21 अप्रैल, 1922 से 9 जनवरी 1923 तक ब्रिटिश सरकार द्वारा इस कारागार में रखा गया था। उन्होंने इस कारागार…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री तथा देश के प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जेठमलानी आपराधिक मामलों के एक अनुभवी अधिवक्ता थे तथा उन्होंने उच्चतम एवं अन्य न्यायालयों में अनेक चर्चित मामलों की पैरवी की। वह कई बार राज्यसभा के सांसद भी रहे और संसद में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Read More