श्री रेणुका जी। ददाहू नाहन मुख्य सड़क मार्ग पर जलालपुल नामक स्थान पर पुल की जांच करने पहुंची एक टीम ने दिन भर इस पुल की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। जबकि बीच-बीच में पुल से वाहनों को गुजारा गया लेकिन जितने समय के लिए भी पुल से आवाजाही बंद रखी गई उतने समय में ही पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सबसे अधिक परेशानी बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को उठानी पड़ी। बताया गया कि…
Author: Himachal Varta
जीरकपुर। बीते दिनों बटाला में अवैध तौर पर चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट कारण हुई 23 लोगों की मौत से सबक लेते हुए जीरकपुर पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर एक कार्रवाई करते हुए बलटाना क्षेत्र के एक घर में अवैध तौर पर स्टॉक कर रखे पटाखों का जखीरा बरामद कर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्सप्लोसिव एक्ट का उल्लंघन कर पटाखों के थोक कारोबारी ने रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का गोदाम बना रखा है। आज एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए…
नाहन। नाहन शहर की मनोरम सैरगाह विल्ला राऊड में फिट इडिया मूवमैंट के अतंर्गत शीघ्र ही ओपन एयर जीम व एक्वाप्रैशर ट्रैक का प्रावधान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने आज नाहन शहर की सैरगाह विल्ला राऊड में पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। डॉ0 परूथी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाना आवश्यक है। सैरगाह विला राऊड में सौ से अधिक औषधीय तथा ऑक्सीजन देने वाले पौधो का रोपण किया गया, जो कि नाहन शहर वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जिला क्षय रोग समिति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सिरमौर मे क्षय रोग को समाप्त करने के लिये प्रशासन हर संभव कोशिश करेगा और सरकार के लक्ष्य 2021 तक क्षय रोग को खत्म करने का सपना साकार करेगी। इस बैठक मे उन्होंने सभी विभागों को आपसी सहयोग करने के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. वीना सांगल ने बताया कि जिला में वर्ष 2019 में अभी तक 931 लोगों की क्षय रोगी के रूप में पहचान की जा चुकी है और 26 बिगडी़ हुई क्षय रोगियों की…
शिमला। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार सायं राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन पीटर हॉफ शिमला में किया गया, जिन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावति मिश्र को भी सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही है। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लम्बे…
शिमला। परिवहन, वन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 4 से 10 अक्तूबर, 2019 तक शिमला में चौथीं विशिष्ट वर्ग की राष्ट्रीय पुरूष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाली इस प्रतियोगिता में ओलिम्पिक, एशियन गेमज़ और वैश्विक स्तर के मुक्केबाज भाग लेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों, मुक्केबाज और अन्य खेल संस्थाओं और निजी भागीदारों जैसे शिमला होटलियर एसोसिएशन इत्यादि से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी से सहयोग करने का आग्रह किया ताकि मुक्केबाजों व इस प्रतियोगिता में आने वाले अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 16 सितम्बर, 2019 को शिमला से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन के माध्यम से राज्य के लोगों की शिकायतों को दर्ज कर उन्हें सम्बन्धित विभागों को निवारण के लिए भेजा जाएगा। आम जनता टॉल फ्री नम्बर 1100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिमला। सोलन जिले के अर्की जनपद की 21 वर्षीय कुसुम के लिए आज अविस्मरणीय पल था जब वे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करने के लिए आज उनसे उनके कार्यालय में मिली। कुसुम टाइप-1 डायबिटीज से ग्रसित हैं तथा उन्हें दिन में चार से पांच बार इनसुलिन का इंजेक्शन लगाना पड़ता था। एक दिन कुसुम की मुलाकात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. रणजीत से हुई जिन्होंने उनका प्रोफाइल बनाकर मुख्यमंत्री राहत कोष से इस निर्धन लड़की को इनसुलिन पम्प लगाने के लिए मुख्यमंत्री से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कुसुम…