Author: Himachal Varta

लवासाचौकी- कौलांवाला भूड़ सड़क के उन्नयन और मैटलिंग पर खर्च हुए 8 करोड़ नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत पंजाहल -चेही मेहडोग -धीडा सड़क को चौड़ा और पक्का करने के कार्य का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस सड़क के उन्नयन और पक्का करने पर 2.68 करोड़ खर्च होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के चौमुखी विकास में सड़कों का नेटवर्क बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐसी कार्य योजना पर काम चल रहा है जिसके…

Read More

नाहन। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर श्री बसन्त वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजगढ तहसील के ग्रांम पंचायत सैर जगास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर श्री बंसत वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर व्यक्ति को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह…

Read More

नाहन/नयी दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिल्ली के चाणक्यपुरी अशोका होटल में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अतंर्गत उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी को जिला सिरमौर मे बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अतंर्गत लोगो तक पंहुचाने के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिये चयनित श्रेणी के अतंर्गत देश भर में 10 श्रेष्ठतम जिलों में शामिल होने पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के अतंर्गत देश भर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य व जिला के अधिकारियों को भारत सरकार ने सम्मानित किया जिसके तहत जिला सिरमौर मे…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नगर निगम शिमला में तीन गवर्नमेंट टू सिटीज़न सेवा (जी2सी) का शुभारम्भ किया। राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित इन सेवाओं में ऑनलाइन गारबेज चार्जिज कलैक्शन एप्लीकेशन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लानिंग एप्लीकेशन और रैन्ट और लीज़ एप्लीकेशन शामिल हैं, जिनके माध्यम से नगर निगम में 11 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एप्लीकेशनज़ का उद्देश्य सरकार की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, अधिक दक्षता, निष्पक्षता और लोगों को सेवाएं एवं जानकारी को उपलब्ध करवाने में तेजी, बिचौलियों को हटाना, निगम स्तर पर जी2सी सेवाए प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रदान करना…

Read More

शिमला। आज सचिवालय में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में टीसीपी केबिनेट उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लानिंग एरिया व साडा क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर करने को लेकर चर्चा की गई, जिसमें समिति ने प्लानिंग व साडा क्षेत्र में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में खुली जन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। टीसीपी समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति के समक्ष लगभग 120 प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों से प्लानिंग एरिया व साडा क्षेत्र से बाहर करने को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्लानिंग…

Read More

शिमला। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आतंरिक व्यापार विभाग (सीडीपीआईआईटी) ने 7-8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्ज़ मीट के लिए 5 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता स्वीकृत की है। मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में, सीडीपीआईआईडी के निदेशक ने बताया कि इस राशि को संकल्पना खाका बनाने हेतु और सम्पूर्ण आयोजन की योजना, अधोसंरचना का सृजन, क्षेत्रीय स्तर पर उद्घाटन, समापन तथा तकनीकी सत्रों के आयोजन सहित बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1000 प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन और प्रचार-साहित्य जैसे पांच घटकों के लिए स्वीकृत किया गया है।…

Read More

शिमला। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के सम्मान में आज राजभवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर, लेडी गवर्नर श्रीमती सत्यावती मिश्र भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन स्टॉफ की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों ने अपने कार्य में समर्पण और मेहनत से उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह हिमाचल से जा रहे हैं लेकिन यहां मिले स्नेह और अपनेपन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जो उन्हें और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि यहां संबंधों के आधार पर उन्हें…

Read More

नाहन। आज नाहन के सेना सम्बन्धी भूमि विवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक  सेना स्थल पर सम्पन्न हुई, डॉ0 राजीव बिन्दल, माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने इस बैठक की अध्यक्षता की।  प्रशासन की ओर से उपायुक्त सिरमौर, डॉ0 आर0के0पूर्थी, एसडीएम नाहन श्री विवेक शर्मा, उप सचिव राजस्व श्री पी0के0टॉक, उप-सचिव सैनिक वेल्फेयर श्रीमती नीलम कौशल उपस्थित हुए। वहीं सेना की ओर से चीफ-ऑफ-स्टाफ वेस्टरन कमाण्ड, लै0 जनरल बाली, कर्नल श्री जगदीप सन्धु जो एस्टेट अफेयर, वेस्टरन कमाण्ड का कार्य देखते है, कर्नल अरविन्द शर्मा, कर्नल राज पुरोहित ने भाग लिया।    ज्ञातव्य रहे कि इस बैठक से पहले भी चार…

Read More