दिव्यांगों के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी पहल नाहन। अफ्रीका के यूगांडा में चल रहे 64वें कॉमनवैल्थ पार्लियामेंटरी काफ्रेंस में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने परामर्श सत्र के दौरान ‘‘दिव्यांग मतदाताओं, उम्मीदवारों, और सांसदों को सुविधा प्रदान करने में संसद की भूमिका विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इस दिशा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी पहल की है। डा. बिंदल ने कहा कि पूर्व में दिव्यांग मतदाताओं, उम्मीदवारों तथा सांसदों के लिए चुनावी प्रक्रिया में कोई विशेष सुविधा नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
Author: Himachal Varta
नाहन। विधानसभा उप चुनाव 55-पच्छाद के दौरान पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखने के लिए गठित जिला स्तरीय मिडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी केंद्र (एमसीएमसी) तथा मिडिया केन्द्र ने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नाहन कार्यालय में कार्य करना आरंभ कर दिया है यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के परूथी ने बताया कि जिला स्तरीय मिडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी केंद्र में सात कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो क्रमवार इस केंद्र में डियूटी देगें। उन्होने कहा कि एमसीएमसी समिति द्वारा विभिन्न न्यूज चैनल, प्रिंट मिडिया और सोशल मिडिया पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं…
चंडीगढ़। डायबिटीज सभी बीमारियों की मां है जबकि कार्डियो वास्कुलर डिजीज (हृदय रोग) बेटा है और कैंसर उसकी बहन है। हाइपरटेंशन से मरने की यदि 10 फीसदी संभावना है तो डायबिटीज हो जाने पर यह बढ़कर 50 फीसदी हो जाती है। यह रहस्योद्घाटन पीजीआई चंडीगढ़ के एंडोक्राइनोलो़जिस्ट प्रोफेसर संजय कुमार भडाडा ने पंजाब विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित एक लेक्चर ‘द राइजिंग मीनांस आफ नान-कम्युनिकेबल डिजीज एंड हाऊ टू कर्ब इट’ विषय पर अपने विचार रखते हुए किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग शारीरिक श्रम करते थे और एक्टिव रहते थे लिहाजा 50-60 की उम्र को बाद कम ही…
चंडीगढ़/जीरकपुर। चंडीगढ़ नगर निगम के दावों के विपरीत आज पुनः कुछ समय की वर्षा ने सड़कों को जलथल कर दिया व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह हुई तेज़ बारिश से सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस भी तेज बरसात में कुछ नहीं कर पा रही थी। कुछ ही मिनटों में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। कई दो पहिया वाहन और साइकिल सवार मुश्किल में दिखे। सेक्टर-14 स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में भी पानी भर गया है। भीतर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में भी मकानो में पानी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले पर्यटकाें को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री गत शाम विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित शिमला होटल एसोसिएशन के सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदेश को प्रकृति ने भरपूर प्राकृतिक वैभव से नवाजा है और यहां विविध पर्यटक संभावनाएं विद्यमान हैं, जिनका दोहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में निरन्तर प्रयासरत है और प्रदेश को पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के उद्देश्य से अनेक कारगर कदम उठा रही है।…
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायुसेना के पायलट प्लाइंग कमांडर रजनीश कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रजनीश कुमार का निधन गत दिवस भूटान में विमान दुर्घटना में हुआ। वह ज़िला कांगड़ा के सुलह क्षेत्र के ननाओ गांव के निवासी थे। जब हादसा उस समय हुआ वह वह अपनी सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शिमला। समृद्ध हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गत शाम मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार हिमाचल राज्य दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन, नई दिल्ली स्थित हिमाचल प्रदेश के आवासीय आयुक्त कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर ज़िला सिरमौर और कुल्लू ज़िलों के 40 कलाकारों के समूह ने विभिन्न हिमाचली लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें नाटी, माला नृत्य, हाॅरन नृत्य, पडुंआ शामिल थे। इन प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए और उन्होंने हिमाचली प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर पारम्परिक पत्तलों…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए गठित आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह व मनोज कुमार और प्रधान सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग संजय कुुुंडू उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने इस ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की सफलता के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान 1500 से 2000 लोगों के आने की संभावना है, जिनके ठहरने तथा परिवहन के उचित प्रबन्ध सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने निवेशकों…