Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल प्रदेश के यमुना नदी के हिस्से का पानी दिल्ली सरकार को बेचने के सन्दर्भ में आज नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता और दिल्ली सरकार की प्रधान सचिव मनीषा सक्सेना ने हस्ताक्षर किए। डाॅ. बत्ता ने बताया कि 1994 में दोनों राज्यों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को यमुना के पानी का तीन प्रतिशत हिस्सा मिला है, लेकिन वर्ष 1994 से इस पर कोई दावा नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार के…

Read More

शिमला। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की लोक सभा और विधान सभा निर्वाचनों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रथम जनवरी, 2020 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक प्रक्वता ने आज यहां दी। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर, 2019 को हिमाचल प्रदेश में स्थापित प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम/एडीएम)/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूचियां 15 जनवरी, 2020 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की योग्यता, पारदर्शी एवं निष्पक्षता से नौकरियां दिए जाने की प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदहारण एक बार फिर एचसीएस परीक्षा परिणामों में देखने को मिला है। कल आए परीक्षा परिणाम में जहां मजदूर व किसान के बच्चों से लेकर छोटे दुकानदार एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों का चयन हुआ है, वहीं देश के प्रख्यात संस्थानों जैसे आईआईटी एवं आईआईएम से पास हुए विद्यार्थियों का भी चयन हुआ है। इससे आमजन का सरकार के प्रति विश्वास ओर बढ़ा है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध मे जानकारी…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष श्री संजय भसीन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रदेश की कला को देश में ही नहीं अपितु विदेश में भी पहचान दिलाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। श्री संजय भसीन ने कहा कि हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश में निरंतर कला एवं संस्कृति के विस्तार हेतु कार्य किया जा रहा है। हरियाणा कला परिषद् द्वारा कला के विस्तार के लिए उम्दा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिससे न केवल हरियाणा की संस्कृति को बल मिला है, अपितु प्रदेश के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत झकाण्डो, विकास खण्ड शिलाई में रियोद खाला धारवा से भटोरी, ककोली, ठेलेणू कउटा, नावणा, बंद्राह भजौटी, शखल, चौउरोटा, देवनल व जामली से एनएच 707 ककाली देवनल में सड़क निर्माण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत झकाण्डो द्वारा दिए गए आवदेन के निराकरण के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-5 के अन्तर्गत प्रदत् शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड शिलाई के अधीनस्थ ग्राम पंचायत झकाण्डों में 29 दिसम्बर, 2019 को विशेष ग्राम सभा की बैठक निर्धारित की है। उन्होंने लोक निर्माण,…

Read More

नयी दिल्ली। पिनाक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की उड़ान परीक्षणों की श्रृंखला के हिस्से के रूप में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दो परीक्षण फायरिंग की गई। पहला परीक्षण 19 दिसंबर, 2019 को किया गया, जिसमें 75 किलोमीटर की दूरी से एक प्रक्षेपास्त्र दागा गया। दूसरा परीक्षण आज 11 बजे दिन में ओडिशा के चांदीपुर तट के निकट स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। आज के परीक्षण का मिशन उद्देश्य कम रेंज का परीक्षण करना, निकटता फ्यूज के साथ लाइव वॉरहेड कार्य प्रणाली का परीक्षण करना और साल्वो लॉन्च करना था। दो फायरिंग के बीच 60 सेकंड के अंतराल…

Read More

भारतीय दवाओं और मानकों के लिए नई शुरूआत नयी दिल्ली। इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के औषधि नियामक तथा स्वास्थ्य उत्पादों के राष्ट्रीय विभाग ने भारतीय औषधि कोष (द इंडियन फार्माकोपिया-आईपी) को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। इसके साथ ही एक नई शुरूआत हुई है और अफगानिस्तान भारतीय औषधि कोष (फार्माकोपिया) को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। ऐसा वाणिज्य विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रयासों से हुआ है। दवा और सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा इसके अंतर्गत ऩियम 1945 के मानकों के अनुसार भारतीय औषधि कोष मान्यता प्राप्त पुस्तक है।…

Read More

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की पहुंच में बढ़ोतरी हुई है नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज राष्ट्रीय हितों को अपने कार्यों का केंद्र बिंदु बनाने और हिंसा में लिप्त न होने के लिए लोगों का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राहुल अग्रवाल और भारती एस. प्रधान द्वारा लिखित पुस्तक “टर्बुलेंस एंड ट्रायम्फ – द मोदी इयर्स” का विमोचन करने के बाद उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब असंतोष लोकतंत्र का मूल गुण है, तो लोगों को संविधान की भावना के अनुरूप शांतिपूर्ण,…

Read More