नाहन। एनएच पांवटा-शिलाई चार दिन से बन्द है। विभाग अन्य वैकल्पिक रास्तों को खोलने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। सतौन भटरोग पुरुवाला मार्ग मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए चालू कर दिया गया था। एनएच 707 पांवटा शिलाई सड़क चार दिन से बन्द पड़ी हुई है। वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग के निर्माण को लेकर कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। मालगी -सरा, सिरमौरी ताल से गिरी नदी, सतौन भटरोग पुरुवाला सड़क निर्माण को। लेकर विभाग दिन रात कार्य कर रहा है। तीनों सड़क पर आठ जेसीबी ओर एक पोकलेन मशीन कार्य मे लगी हुई है। मंगलवार को सतौन से…
Author: Himachal Varta
वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत शिमला। पारिस्थितकीय संतुलन को बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जो प्रकृति की विविध पर्यावरणीय व्यवस्था को बनाए रखते हैं। यह बात गत सायं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य वन्यजीव विंग द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर मंे आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्य मंत्री ने कहा कि पुरातन समय से ही भारतीय पौराणिक कथाओं में वन्यजीवों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पक्षियों, पशुओं, यहां तक कि सर्पों को हमारे समाज में पूजा जाता है। उन्होंने…
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावी तथा सफल बनाने का आह्वान किया तथा सभी लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा। राज्यपाल गत सायं कुल्लू के लाल चंद प्रार्थी कला केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन अवसर पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक…
मुख्यमंत्री ने नशे के दानव को समाज से समाप्त करने की अपील की शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाखू में रावण, मेघनाद, कुम्भकरण के पुलतों को अग्नि देकर दशहरा महोत्सव हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें धर्म और सत्य के मार्ग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि अंत में सत्य की ही विजय होती है।…
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले चार दिनों से ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल पर ठेकेदार को दो दिन के भीतर मसला हल कर हड़ताल खत्म करने को कहा है। रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह ने आज ठेकेदार से बैठक में साफ कर दिया कि उनका करार कंपनी के साथ है, किसी ई-रिक्शा चालक के साथ नहीं है, लिहाजा कोई भी विवाद कंपनी या ठेकेदार अपने स्तर पर खुद सुलझाये। प्रो. सिंह ने कंपनी को जल्द से जल्द कैंपस में ई-रिक्शा सेवा सुचारू रूप से बहाल करने को कहा है। प्रो. सिंह ने कहा कि उन्होंने कंपनी को साफ कर दिया है…
श्री गुरू नानक देव जी के जीवन फलसफे संबंधी राज्यभर में चार महीने तक चलने वाले शो की कैबिनेट मंत्रियों चरनजीत सिंह चन्नी और बलबीर सिंह सिद्धू ने की शुरूआत चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर। श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी जश्नों के लिए मंच की शुरूआत करते हुए पंजाब के पर्यटन और संस्कृतिक मामले मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विशेष तौर पर डिज़ाइन किये लाईट एंड साउंड शो-कम-डिजिटल म्युजिय़म का आज देर शाम उद्घाटन किया। इस शो के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों को सलामी दी है।प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज, वायु सेना दिवस पर, एक गौरवान्वित राष्ट्र हमारे वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। भारतीय वायु सेना अत्यंत समर्पण और उत्कृष्टता के साथ निरंतर भारत की सेवा कर रही है।” आज, वायु सेना दिवस पर, एक गौरवान्वित राष्ट्र हमारे वायु योद्धाओं और उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। भारतीय वायु सेना अत्यंत समर्पण और उत्कृष्टता के साथ निरंतर भारत की सेवा कर रही है।”
यदि कमाए और बीपीएल में हुए तो जाएंगे जेल शिमला। देवभूमि हिमाचल के निवासियों के लिए जोकि बीपीएल में रहना दिखाना चाहते हैं यानी कि बीपीएल की श्रेणी के इच्छुक है इससे संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं उनको अगाह किया जाता है कि बीपीएल में रहना है तो महीने में 2500 रुपए से ज्यादा न कमाए यदि कमाए और फिर भी बीपीएल में रहे तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस श्रेणी का लाभ पात्रता से तो हाथ धोना ही पड़ेगा, सरकार जुर्माना अलग से वसूल करेगी। सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल में रहने…