शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां एचडीएफसी बैंक के हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रमुख ज्ञान प्रकाश ने ‘एचडीएफसी बैंक 2.0 फ्रोम डॉन टू डिजिटल’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में बैंक की विभिन्न गतिविधियों को प्रकाशित किया गया है तथा इसमें बताया गया है कि किस तरह से बैंक ने वित्तीय क्षेत्र की विकट परिस्थितियों के बावजूद अपने अस्तित्व को बनाए रखा है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सलेश शर्मा और दीपक सिंह भी उपस्थित थे।
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आज दुर्लभ पौधा ‘जिन्को’ रोपित किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावती मिश्र ने भी जिन्को पौधा रोपित किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रकृति की दृष्टि से समृद्ध है और इसे संजोए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए ताकि प्रदेश की हरियाली और पर्यावरण को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जिन्को एक जीवित जीवाश्म है, जो 270 मिलियन वर्ष पुराना है। यह लगभग एक हजार वर्ष तक जीवित रह सकता है। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों जैसे दमा, अल्जाइमर, कैंसर, मानसिक रोग और रक्त…
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देश का एक आदर्श नागरिक बनाते हैं। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा और आपाधापी के युग…
चंडीगढ़। हरियाणा के श्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हांसी-रोहतक के बीच नए रेलवे ट्रैक का निर्माण करवाया जा रहा है। यह हरियाणा का ऐसा पहला फास्ट रेलवे ट्रैक होगा जिसके बनने से हिसार से दिल्ली तक का सफर केवल डेढ़ घंटे में पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला हिसार के हांसी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री मनोहर लाल ने कहा कि हिसार में पिछले साल 15 अगस्त को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया था और कल ही हिसार से चंडीगढ़ के बीच फ्लाइट शुरू हो गई है।…
शिमला। इन सौर ऊर्जा संयंत्रों के स्थापित होने से 1700 लोगों को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में आज यहां सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार और दो कम्पनियों के बीच में 1000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 600 करोड़ का एक समझौता ज्ञापन प्रदेश सरकार और मै. रिन्यू एनर्जी प्राईवेट लिमेटिड के बीच में किया गया, जिसमें कम्पनी के निदेशक प्रभात कुमार मिश्रा ने प्रदेश में 150 मेगावाट की हरित ऊर्जा सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से स्थापित करने के लिए हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में 2021 से उत्पादन शुरू…
नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के राजगढ मे ख्ंाड विकास कार्यालय भवन के निर्माण के लिए दो करोड रूपयें की राशि व्यय की जाएगी यह घोषणा पंचायती राज मंत्री विरेन्द्र कंवर ने आज पंचायत प्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय पंचायत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नेहरू ग्राउड राजगढ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होने बताया कि लोकतंत्र में पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा प्राचीन समय से ही पंचायतों की न्याय व्यवस्था में अहम भूमिका रही है। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होने कहा…
नाहन। मां बाला सुंदरी मंदिर के लिए विख्यात त्रिलोकपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 1करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च होगी जिसमें से 80 लाख की राशि जारी भी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ये जानकारी आज त्रिलोकपुर में एक करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाईपास सड़क का उदघाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इस बाईपास सड़क के बनने से विशेषकर मेले के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। विधान सभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिलोकपुर-कालाअंब-सुकेती-विक्रम बाग सड़क के चौड़ीकरण…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि महत्वाकांक्षी जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर किए जा रहे कार्यों में सिरमौर जिला सबसे अव्वल स्थान पर है। विधानसभा अध्यक्ष ने ये बात आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत त्रिलोकपुर में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय किसान मेले के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा कन्वर्जेंस और कृषि विभाग द्वारा नाहन विकासखंड में जल संरक्षण और संचय के मकसद से तालाबों…