पंचायत चैकीदारों के लिए शीघ्र तैयार की जाएगी स्थाई नीति राजगढ़। राजगढ़ में शीघ्र ही विकास खण्ड कार्यालय का नया भवन निर्मित किया जाएगा जिसके लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है । इस आश्य की घोषणा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर ने मंगलवार को राजगढ़ के नेहरू ग्राऊंड में आयोजित जिला स्तरीय पंचायत सम्मलेन के उपलक्ष्य पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए की । उन्होने कहा कि पंचायते प्रशासन की मूल इकाई मानी जाती है जिसके माध्यम से ग्रासरूट स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाता है । उन्होने कहा कि पंचायतों…
Author: Himachal Varta
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारम्भ शिमला। राज्य सरकार बीड बिलिंग को साहसिक खेलों तथा पौंग डैम को जलक्रीड़ाओं के लिए विकसित करने के प्रति कृतसंकल्प है ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन तथा ‘द कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (केसीसीबी) के शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता तथा विशेषकर कांगड़ा जिला की जनता का लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार…
शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर-1985 के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। डॉ. बाल्दी को प्रशासनिक कार्य का 34 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों कार्य किया है। उनके पास विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली विशेषकर वित्त मामलों की गहरी समझ है। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पारदर्शी प्रशासन देने के लिए कृतसंकल्प है और वह प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों व कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए…
शिमला। शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि 5 सितम्बर, 2019 को राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस का आयोजन शिमला के पीटर हॉफ में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल चयनित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
नाहन। तहसीलदार निर्वाचन जिला सिरमौर श्री गोपी चन्द डोगरा ने आज यहा जानकारी देते हुए बताया कि 55-पच्छाद( अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव निकट भविष्य में करवाऐ जाने है। उन्होने 55-पच्छाद ( अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त नागरिको ,स्थानीय राजनैतिक दलो,गैर सरकारी स्ंवय सेवी संगठानो,महिला मण्डलो और युवा मण्डलो से यह आहवान किया कि वह निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बूथ लेबल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूचियो का निरीक्षण कर ले और पात्र व्यक्तियो के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में से कटवाने में अपना…
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम द्वारा गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग लेने संबंधी निर्देश जारी करने और कूड़ा इकट्ठा करने वालों को ट्रेनिंग देने के बाद अब चालान की मुहिम शुरू की जायेगी। कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने आज होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न सेक्टरों में छापा मारा। इस दौरान जो लोग इकट्ठा कूड़ा दे रहे थे, उनसे मौके पर ही कूड़ा अलग-अलग करवाया गया। श्री सिंह ने पहले दिन तो लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन कहा कि 2 सितंबर से हिदायतों का पालन न करने वालों के चालान काटे जायेंगे। उन्होंने कहा कि कि 500 रुपये…
विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल करेगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत भानत के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में आगामी 8 सितम्बर को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल करेगें । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में राजगढ विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतो जिनमें भानत, कोठिया झाझड, टिक्कर, भुईरा, शलाना, बोहल टालिया, दाहन, नेरी कोटली,नेरटी भगोट, थाना बसोतरी तथा हाब्बन पंचायत के लोगो की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । उपायुक्त…
विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष करेंगे त्रिलोकपुर बाईपास सड़क का उद्घाटन 8 को राजगढ़ के फागु में करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जल शक्ति अभियान मेले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित होने वाला ये मेला त्रिलोकपुर में 3 सितंबर को 12 बजे आयोजित होगा। मेले के दौरान जल संरक्षण और प्रबंधन की नई तकनीकों पर…