Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल चाहे कोई भी हो, खेल हमें जहां शारीरिक तौर पर तंदरुस्त करते हैं वहीं मानसिक तौर पर भी सुदृढ़ बनाते हैं। यह सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। यह बात राज्यपाल ने गत दिवस शिमला में हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा अपनी स्थापना के 20 साल पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह खुशी की बात है…

Read More

43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम बनी विजेता  शिमला। राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान शिमला में आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना व प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने लम्बित चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी लाने का मामला केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिसमें परमाणु-सोलन राष्ट्रीय उच्च मार्ग,  नेरचैक-पण्डोह, किरतपुर साहिब-नेरचैक के अतिरिक्त हाल ही में घोषित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, मटौर-शिमला एनएच-88, पठानकोट-मण्डी एनएच-20 शामिल हैं। उन्होंने सभी राष्ट्रीय उच्च मार्गों की मुरम्मत व जीर्णोद्धार का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रज्जू मार्ग परियोजनाओं को लागू करने के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन करने का आग्रह किया। उन्होंने…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 69.75 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 63.79 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 5.95 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 34.71 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हैफेड ने 19.75 लाख मीट्रिक टन से अधिक,…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी की 102वीं जयंती पर ऐतिहासिक रिज पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। करसोग के विधायक हीरा लाल, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला पंकज राय, पार्षद और वरिष्ठ नागरिक तथा पुलिस अधिकारियों सहित स्कूली बच्चे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी।

Read More

शिमला। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचपीएसआरएलएम) के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा उगाई जाने वाली जैविक सब्जियों के विक्रय के लिए आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में विशेष आउटलेट खोला गया। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ललित जैन ने बताया कि यह सब्जियां स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक तरीकों को अपना कर तैयार की गई हंै। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के बसन्तपुर खण्ड के गांव घैणी गांव के हिमालय के नाम के तहत कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्यों द्वारा उगाई जा रही हैं। इन किसानों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 18 नवम्बर, 2019 को सियाचीन के उत्तरी ग्लेशियर के नजदीक गश्त के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आ जाने के कारण जिला सोलन, कुनिहार खण्ड, गांव दोची के मुनीष की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 22 वर्षीय मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत थे। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मनीष को एक देशभक्त और सच्चा सिपाही बताया है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान…

Read More

सिंगापुर में आयोजित कार्यशाला में मंत्री सहित कौशल विकास निगम के प्रतिनिधियों ने लिया भाग उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने आज सिंगापुर में तकनीकी शिक्षण संस्थान, सिंगापुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह कार्यशाला 17 नवम्बर से 21 नवम्बर,2019 तक चलेगी। इस अवसर पर बोलते हुए बिक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि के लिए उसके मानव संसाधन का विकास होना आवश्यक है और इसके लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें आगे बढ़ने और रोजगार के…

Read More