धर्मशाला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संगठन (एचपीसीए) के स्टेडियम का दौरा किया। राज्यपाल ने इस आकर्षक व सुन्दर स्टेडियम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रदेश सरकार खेल कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य के लोगों की प्रतिभा सामने आ सके। राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों के हो रहे मैच का भी आनंद लिया। इससे पूर्व, इस अवसर पर एचपीसीए के कर्मचारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित राजकीय डिग्री काॅलेज का दौरा किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की। राज्यपाल को अपने बीच पाकर विद्यार्थी बहुत खुश थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों के शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरुस्त रहने के लिए नियमित रूप से योग करें। योग से जहां मन शांत रहेगा, वहीं सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास में सहायता करती है लेकिन शिक्षा…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज धर्मशाला में दलाई लामा के तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरू से मुलाकात की। बैठक में दलाई लामा ने भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास, विशेष रूप से हिमाचली लोगों से उनकी सुविधा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में अपने लगभग 60 वर्षों के निर्वासन के दौरान, उन्होंने दुनिया के कई देशों का दौरा किया है, परन्तु वह भारत की प्राचीन परंपरा और अहिंसा और करुणा के संदेश से वह बहुत प्रभावित हैं, जिसकी आज दुनिया को सबसे ज्यादा जरूरत है। दलाई लामा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, किसी भी धार्मिक विश्वास…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ के तहत राज्य के दौरे पर आए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक है। यहां पर अन्य राज्यों की तुलना में अपराध दर बहुत कम है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर देश में केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देव भूमि’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहां पर कई मन्दिर और बौध मठ हैं, जो लगभग राज्य के प्रत्येक गांव में स्थित…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 9 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित करने की सिफारिश का निर्णय लिया गया। इस सत्र में छः बैठकें होंगी। मंत्रिमंडल ने 27 दिसम्बर, 2019 को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इसी दिन शिमला के पीटरहाॅफ में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से विभिन्न परियोजनाओं का ‘ग्रांउड ब्रेकिंग’ समारोह भी…
नाहन । विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने दशमेश रोटी बैंक के सौजन्य से आज ऐतिहासिक गुरूद्वारा साहिब नाहन में दशमेश सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि समाज में निर्धनों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर सौ से ज्यादा परिवारों को महीने भर का राशन बांटते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े संतोष की बात है कि दशमेश रोटी बैंक जरूतमदों को महीने भर का राशन देती है और जो लोग राशन ले जाने के लिए किसी कारण वश अक्षम है उन्हें यह समिति घर तक राशन पहुँचाती…
1 किलोमीटर लंबी सड़क की टारिंग में 1 टन पॉलीथिन वेस्ट की होगी खपत नाहन मंडल ने शुरू किया ढिमकी मंदिर-भूडपुर-कूंन संपर्क सड़क की टारिंग का काम उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा नाहन। पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके पॉलिथीन को ठिकाने लगाने की दिशा में सिरमौर जिला ने अपने कदम बढ़ा लिए हैं। पॉलिथीन मुक्त जिला सिरमौर अभियान को अमलीजामा पहनाने और उसके बेहतरीन परिणाम सामने लाने के मकसद से पॉलिथीन वेस्ट का उपयोग करके जिला सिरमौर की सड़कों को पक्का करने के काम शुरू हो गया है। इस मुहिम से जहां पॉलिथीन वेस्ट को…
दोस्ती सप्ताह के अतंर्गत प्रशासन द्वारा बच्चों के अधिकारों की देखरेख और संरक्षण के प्रति प्रण लिया गया। नाहन। जिला सिरमौर में चाईल्ड इंडिया फाउन्डेशन के सहयोग से चाईल्ड हेल्प लाईन सिरमौर द्वारा 20 नवम्बर, 2019 तक दोस्ती सप्ताह के रूप में मनाते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियका वर्मा को दोस्ती बैंड बांधकर दोस्ती सप्ताह की शुरूआत की गई। दोस्ती सप्ताह के अतंर्गत प्रशासन द्वारा बच्चों के अधिकारों की देखरेख और संरक्षण के प्रति प्रण लिया गया। इस सप्ताह के अतंर्गत चाईल्ड हेल्प लाईन टीम द्वारा नाहन में नशा…