Author: Himachal Varta

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में संयुक्त अरब अमिरात के बिजनस लीडर्ज फोर्म, संयुक्त समूह, सन्नी जनरल टेªडिंग, जीटीसीएस ग्लोबल, प्रो-ग्लोबल लाॅजिस्टिक्स तथा एमआई कैपिटल के प्रतिनिधियों श्रीप्रिया कुमारिया, सुदेश अग्रवाल, मुकेश कोचर, राकेश रंजन, सरकार चैहान तथा शीतल सोनी के साथ बी2जी बैठक की अध्यक्षता की। इन्होंने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, उद्योग, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों में निवेश की रूचि दिखाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्नातन धर्म के शिक्षा संस्थान और 150 विलाज स्थापित करने के लिए विस्तृत चर्चा की। शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य…

Read More

नयी दिल्ली । अयोध्या विवाद पर सुप्रीमकोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुना दिया है‌ कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामलला विराजमान को दी गई। कोर्ट ने जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है। यानी सुन्नी वफ्फ बोर्ड को कोर्ट ने अयोध्या में ही अलग जगह जमीन देने का आदेश दिया है। मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया…

Read More

मां पुत्र के पावन मिलन का श्री रेणुकाजी मेला हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मेलांे में से एक है, जो हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी से पूर्णिमा तक उतरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीरेणुका में मनाया जाता है। जनश्रुति के अनुसार इस दिन भगवान परशुराम जामूकोटी से वर्ष में एक बार अपनी मां रेणुका से मिलने आते है। यह मेला श्रीरेणुका मां के वात्सल्य एवं पुत्र की श्रद्धा का एक अनूठा संगम है जोकि असंख्य लोगों की अटूट श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष यह मेला श्री रेणुकाजी तीर्थाटन पर 8…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को औद्योगिक विकास या प्रदेश के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज न देने पर निराशा जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला से जारी बयान में कहा कि उन्हें खुशी होती अगर प्रधानमंत्री प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोई राहत पैकेज की घोषणा ही कर देते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में केंद्र से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक सहायता आज दिन तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार अपने खर्चे…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) से कहा कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को भी शबद कीर्तन की इजाजत दी जाए। इस बारे में एक प्रस्ताव राज्य सरकार के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा द्वारा लाया गया, जिन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने जीवन भर जाति और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और महिलाओं के खिलाफ इन भेदभाव का भी अंत होना चाहिए। उन्होंने अकाली नेता के इस दावे को भी खारिज किया कि सिख…

Read More

शिमला। बिलासपुर जिले के छडोल के समीप आज सुबह टेंपो ट्रेबलर के गहरी खाई में गिरने से 17 पर्यटक घायल हो गए। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे जामली-छडोल के समीप हुआ। सभी सैलानी गाजियाबाद से कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक के ओवरटेक करते हुए पर्यटकों की गाड़ी को टक्कर लग गयी और यह टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट नीचे नीचे जा गिरी। हादसे के समय टैंपो ट्रेवलर में करीब 17 यात्री सवार थे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। इस हादसे…

Read More

पठानकोट/शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज धर्मशाला जाने से पहले सुबह करीब 11 बजे विशेष विमान के जरिए पठानकोट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनका एयरफोर्स स्टेशन पर डिवीजनल कमिश्नर जालंधर बी. पुरूषार्थ, जिला उपायुक्त रामवीर, आई.जी बार्डर रेंज एस.पी.एस.परमार, पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक भोआ सीमा कुमारी, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, नगर निगम मेयर अनिल वासुदेवा ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा मेयर अनिल वासुदेवा ने प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि नई दिल्ली-कटरा के बीच चलाई गई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का…

Read More

 हिमाचल सरकार ने 93 हजार करोड़ रुपये निवेश क्षमता के 614 एमओयू हस्ताक्षरित किए  धर्मशाला। धर्मशाला में आयोजित राईजिंग हिमाचलः ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विविधता राज्य को निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बनाती है। उन्होंने कहा कि यह उद्यमियों के लिए राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियांे से ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश ने विकास की दिशा में एक ऊंची उड़ान भरी है और…

Read More