धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में आयोजित की जा रही राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे दिन इस आयोजन में शामिल हुए इच्छुक निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए पहली बार एक ‘हाॅलिस्टिक’ दृष्टिकोणी अपनाते हुए कार्य आरम्भ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश फल उत्पादन में अपार संभावनाएं से युक्त तथा यह प्रदेश देश के फल राज्य के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी विविध जलवायु होने के कारण यहां पर विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन किया…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी को उनके 92वें जन्मदिवस पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अडवाणी देश के उन सम्मानीय नेताओं में से हंै जिन्होंने भाजपा व राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना अह्म योगदान दिया है। जय राम ठाकुर ने उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की है।
रेणुकाजी। संवाद थिएटर ग्रुप चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में अपने भव्य नाटक भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा का मंचन करने आ रहा है। यह नाटक परशुराम जी के जन्म से आरंभ होकर सहस्त्रबाहु तथा उसके चारों पुत्रों के बाद तक चलता है। इस नाटक में कुल 35 कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस नाटक में भगवान परशुराम जी की आरती उनके जन्म उत्सव में भजन चौपाइयों का समावेश है। नाटक में सभी कलाकारों की पोशाक पौराणिक समय को दर्शाती हैं, बहुत ही भव्य नाटक है। भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा नाटक में भगवान परशुराम की भूमिका में ज्योति भारद्वाज,…
मेले हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में निभाते है अहम भूमिका-डॉ. बिंदल नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में भगवान परशुराम की पालकी की पूजा-अर्चना करने के उपरान्त छः दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त वह भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुए और पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की। यह मेला दशमी की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम का उनकी माता रेणुका जी से वार्षिक मिलन का अनूठा संगम है। परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम की पालकी को जामो कोटी गांव…
इन्वेस्टर्स मीट से समावेशी, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बल मिलेगाः मुख्यमंत्री धर्मशाला। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज धर्मशाला आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा एसएआई मैदान में किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद किशन कपूर ने समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जहां इन्वेस्टर्स मीट की ब्रांड एंबेसडर यामी गौतम ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के लोगों की ओर से उन्हें हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट की। पारम्परिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच रंग…
शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान पर आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने की। निशा सिंह ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते चलन की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे, जिसके लिए यह अभियान 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश देना है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के सभी नोडल अधिकारियों को इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए समन्वय के…
श्री रेणुका जी। अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के शुभारंभ से पूर्व शुरू हुई वर्षा ने मेले में खलल डाल दिया है। मेले में आए व्यापारी अपनी दुकानें सजा चुके हैं। ऐसे में एकाएक मौसम में आए बदलाव और रिमझिम वर्षा ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। वर्षा के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस मेले के दौरान वर्षा होने की संभावना बहुत कम रहती है दशकों बाद ऐसा देखा जा रहा है कि मेला शुरू होने के पहले दिन ही वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के कारण मेला मैदान में सुबह से ही सन्नाटा…
शिमला। राज्यपाल बडांरू दत्तात्रेय ज़िला कांगड़ा के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज पालमपुर पहुंचे। ज़िला कांगड़ा का राज्यपाल का यह पहला दौरा है। राज्यपाल ने होल्टा में विवेकानन्द चिकित्सा संस्थान का दौरा किया जहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल को ट्रस्ट में चलाई जा रही प्राकृतिक चिकित्सा के तहत आने वाली गतिविधियांे जैसे निर्मय सेंटर आॅफ ट्रस्ट, फिजियोथेरेपी, काॅम्बिनेशन थेरेपी, निरन्तर निष्क्रिय गति आदि के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने साधना कम्पलैक्स व विश्रान्ति के नाम से निर्मित हो रहे वृद्धाश्रम का भी दौरा किया, जिसके बारे…