रेणुकाजी। संवाद थिएटर ग्रुप चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में अपने भव्य नाटक भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा का मंचन करने आ रहा है। यह नाटक परशुराम जी के जन्म से आरंभ होकर सहस्त्रबाहु तथा उसके चारों पुत्रों के बाद तक चलता है। इस नाटक में कुल 35 कलाकार
अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस नाटक में भगवान परशुराम जी की आरती उनके जन्म उत्सव में भजन चौपाइयों का समावेश है। नाटक में सभी कलाकारों की पोशाक पौराणिक समय को दर्शाती हैं, बहुत ही भव्य नाटक है। भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा नाटक में भगवान परशुराम की भूमिका में ज्योति भारद्वाज, सहस्त्रबाहु की भूमिका में ज्योति शर्मा, रेणुका जी की भूमिका में अन्नपूर्णा गौतम, ऋषि जमदग्नि की भूमिका में यशपाल कुमार,
श्रीराम की भूमिका में संजय कुमार, लक्ष्मण जी की भूमिका में संदीप, रावण की भूमिका में अरविंद शर्मा ने अपनी प्रस्तुति देनी सुनिश्चित की है। नाटक में वेशभूषा निर्देशक के तौर पर दीक्षा शर्मा, मेकअप निर्देशक के रूप में संजय कुमार, प्रोडक्शन इंचार्ज यशपाल कुमार, सेट डिजाइन विकास नेगी और साजन शर्मा तथा इस नाटक के निर्देशक हैं मुकेश शर्मा। 
Breakng
- नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
- जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
- विश्वकर्मा दिवस पर एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
- दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
- सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wednesday, November 11