शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य बागवानी विभाग को सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी है। यह पुरस्कार इंडियन चेंबर आॅफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) द्वारा नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में दिया गया। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बागवानी क्षेत्र के विविधिकरण के लिए विभिन्न पग उठाए हैं और यह पुरस्कार इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार, सरकार की नई योजनाओं जैसे हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, कृषि और मूल्यवर्धन प्रकल्प, हिमाचल पुष्प क्रांति योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में विभिन्न औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में विभिन्न औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक की और इस अवसर पर 10095 करोड़ रुपये के निवेश वाले 20 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। निवेशकों ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की भावी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। बी2जी के पहले दौर में महेन्द्रा समूह के ग्रुप लोक मामलों के अध्यक्ष मनोज चुग के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इकाइयां स्थापित करने के लिए समूह को…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जोरावर स्टेडियम में आयोजित आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के साथ अभी तक 82 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किये हैं। इन समझौता ज्ञापनों के धरातल पर आने पर प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली के एक नए युग का सूत्रपात होगा। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया को धर्मशाला में हुए उप चुनाव में शानदार जीत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मई 2019 में हुए लोकसभा…
नाहन। नाहन के डाईट में दो दिवसीय जिला कला उत्सव-2019 के सम्मापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि इस तहर के कार्यक्रम नौजवान विद्यार्थियों की प्रतिभा उजागर करने के लिए सुनेहरा अवसर प्रदान करता है और युवाओं को अपने गुणों में विकास करने का मौका प्रदान करता है। इस अवसर पर डॉ0 बिंदल ने संगीत (कंठ), संगीत (वृंद वाद्य), नृत्य चित्रकला और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में शामिल जिला के 14 शिक्षा खंडों के विभिन्न स्कूलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि जो भी विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसको वह…
नाहन। नाहन शहर की पेयजल किल्लत के समाधान के लिए तैयार की गई गिरि योजना जिसकी 52 करोड़ की कुल लागत है को जल्द लोगों को विधिवत समर्पित किया जा रहा है । विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि योजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल वितरण नेटवर्क पर 7 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज नाहन में अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस योजना का कुल…
प्रसिद्ध इंडियन आइडल कृतिका तनवर व एनजेडसीसी के कलाकारों की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र नाहन। अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले के पहले दिन हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल में भाग ले चुके कुमार साहिल धमाल मचाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध इंडियन आइडल कृतिका तनवर व उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के लगभग 45 कलाकारों की प्रस्तुतियां पहली संास्कृतिक संध्या पर लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0 के0परूथी ने देते हुए बताया कि अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले का शुभारंभ दोपहर 1ः30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जिसका शुभारंभ…
नाहन। जिला सिरमौर में 20 नवम्बर, 2019 तक सभी पंचायतों को एक-एक कलस्टर में विभाजित करके प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र सभी किसानों को लाभ देने के लिए, किसानों के आधार कार्ड में सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रूपये दी जा रही है। लेकिन जिला के कई पात्र किसान सही डाटा प्रस्तुत न करने के कारण इस योजना का लाभ नही उठा पा रहे…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आयोजित स्वच्छता रैली में भाग लेते हुए कहा कि अपने आस-पड़ोस को साफ और स्वच्छ रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश व देश को प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ भारत के नारे को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। जिसके लिए सरकार के प्रयास के साथ जन सहभागिता आवश्यक होगी। डॉ0 बिंदल नेे कहा कि हम सबको अपना घर, गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। उन्होंने…