नाहन/पच्छाद। 55-पच्छाद (अनुसूचित)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले चुनाव के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी आज 55-पच्छाद के निर्वाचन अधिकारी नरेश वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने का हरसम्भव प्रयास हो सके। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को उनके घर-द्वार के समीप मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर…
Author: Himachal Varta
नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होेने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आज नाहन में निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. परूथी ने की। आर.के. परूथी ने कहा कि निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए इस कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मतदान पूर्व, मतदान दिवस एवं मतदान उपरान्त प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के…
शिमला। न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। समारोह राजभवन के दरबार हाॅल में हुआ, जहां मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी वाॅरन्ट ऑफ अपाॅइटमेंट को पढ़ा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, डीजीपी एस.आर. मरडी, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल एक व्यक्ति को चम्बा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारों को शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के…
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में मनाए जा रहे वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत करवाए गए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में आज केबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शेरों के जोड़े शेर अक्षित व शेरनी धृति के इलावा सफेद बाघिन गौरी को बाड़े में छोड़ने की रस्म का लोकार्पण किया। इन्हें कुछ महीने पहले ही चिड़ियाघर लाया गया है। मंत्री ने चिड़ियाघर की हेरिटेज बिल्डिंग को पब्लिक इन्फर्मेशन सेंटर के तौर पर उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। इस दौरान श्री धर्मसोत ने अतिरिक्त वित्त सचिव व इनकम टैक्स सलाहकार पंजाब सरकार श्रीमती सुरिंदर कौर वड़ैच द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी…
नयी दिल्ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से आज नई दिल्ली में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके उपरांत राज्यपाल ने आज भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी के साथ भी नई दिल्ली में मुलाकात की।
कालाअम्ब। पुलिस थाना कालाअंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कमल पुत्र हीरा सिंह निवासी लोटो चुंगी, नारायणगढ़, हरियाणा के जोहड़ो (कालाअंब) स्थित ढाबे में रेड करके सात बोतल देसी अवैध शराब की बरामद की। जिस पर उपरोक्त कमल के विरुद्ध थाना कालाअंब में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच जारी है।
नाहन। गत दिवस विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर रखते हुए लगाए गए अंतर राज्य सीमा हरीपुर खोल में तैनात पुलिस नाका टीम ने चैकिंग के दौरान एक गाड़ी नंबर HR 06 H 8845 से 214 बोतलें अवैध देशी शराब, बरामद किये। जिस पर उपरोक्त गाड़ी चालक अंकित निवासी गाँव इस्माइलपुरए सढौरा हरियाणा व अशोक कुमार निवासी मंगलौर तह० बिलासपुर हरियाणा के विरूद्ध थाना माजरा में मुकदमा दर्ज करके मामले में अन्वेषण जारी है। उधर, पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक मारुति कार नंबर DL-4CH-4329 से 24 बोतलें अवैध देशी शराब, बरामद…