Author: Himachal Varta

यदि कमाए और बीपीएल में हुए तो जाएंगे जेल शिमला। देवभूमि हिमाचल के निवासियों के लिए जोकि बीपीएल में रहना दिखाना चाहते हैं यानी कि बीपीएल की श्रेणी के इच्छुक है इससे संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं उनको अगाह किया जाता है कि बीपीएल में रहना है तो महीने में 2500 रुपए से ज्यादा न कमाए यदि कमाए और फिर भी बीपीएल में रहे तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इस श्रेणी का लाभ पात्रता से तो हाथ धोना ही पड़ेगा, सरकार जुर्माना अलग से वसूल करेगी। सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल में रहने…

Read More

नाहन। 55-पच्छाद (अनुसूचित)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियां आयोजित की गई। स्वीप के नोडल अधिकरी, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अन्य को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि वोट हमारा अधिकार है और वोट की अहमियत सभी को पता होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से 21 अक्तूबर, 2019 को उप चुनाव में बढ़चढ़ हिस्सा लेने तथा मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान…

Read More

नाहन। 55-पच्छाद (अनुसूचित)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज राजगढ़ स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा भी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी नियमों के अनुसार स्ट्रांग रूम की व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित…

Read More

नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों तथा विभागों के लिए आदर्श आचार संहिता की अनुपालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी को आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की…

Read More

नाहन। पच्छाद उप चुनाव में इस बार कड़ा तिकोना मुकाबला है। निर्दलीय उम्मीदवार दयाल प्यारी भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को विजय कराने के लिए सरकार के मंत्रीगण, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता पसीना बहा रहे है वहीं पर भाजपा और कांग्रेस से रूष्ट कार्यकर्ता दयाल प्यारी को अपना समर्थन दे रहे है । गौरतलब है कि भाजपा के लिए पच्छाद सीट जीतना एक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा पच्छाद में मंत्रियों की फौज उतार दी है । उल्लेखनीय है कि टिकट न मिलने…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति एवं समृद्धि लाएगा।

Read More

श्री आनंदपुर साहिब गुरूद्वारे में टेका माथा शिमला/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के श्री केशगढ़ साहिब गुरूद्वारे में माथा टेकने तथा अरदास करने के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध श्री नैनादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर विश्व शांति, बंधुत्व तथा राज्य की खुशहाली की मंगल कामना की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का श्री नैनादेवी मार्ग पर टोबा में तथा श्री नैनादेवी पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत…

Read More

मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां गेयटी थियेटर में 5वें अंतरराष्ट्रीय शिमला फिल्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने प्रदेश को प्राकृतिक सौन्दर्य, मनोरम दृश्यों, बर्फ से ढकी पहाड़ियों तथा खुबसूरत स्थलों से नवाजा है तथा यहां कई फिल्मों को फिलमाया गया है। शिमला पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक राजधानी है। उन्होंने विशेष तौर पर लघु फिल्म ‘तनक’ की सराहना की, जिसमें लोगों को आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के फिल्मोत्सव आयोजित किए जाने चाहिएं ताकि फिल्मों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने…

Read More