Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, संवेदनशील, राष्ट्रप्रहरी और भारत माता के सच्चे सपूत थे। वह भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया। अपनी भाषणकला, मनमोहक मुस्कान, ओजस्वी वाणी, लेखन, विचारधारा के प्रति निष्ठा व ठोस फैसले लेने की उनकी क्षमता उन्हें महान बनाती है। वे देश की उच्च परम्पराओं, समृद्ध संस्कृति व मातृभाषा के संरक्षक थे। देश को दी गई सेवाओं…

Read More

नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। वर्षा और बाढ़: आज देश के अनेक भागों में अति वर्षा और बाढ़ के कारण लोग कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। राज्‍य सरकार, केंद्र सरकार, एनडीआरएफ सभी संगठन, नागरिकों का कष्‍ट कम कैसे हो, सामान्‍य परिस्थिति जल्‍दी कैसे लौटे,उसके लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं।अनुच्‍छेद 370: दस हफ्ते के भीतर-भीतर ही अनुच्‍छेद 370 का हटना, 35A का हटना सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। जो काम पिछले 70…

Read More

मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों तथा पेंशनरों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ते की घोषणा शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य, जिला तथा उप-मण्डल स्तर पर समारोहों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वजारोहण, पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, आईटीबीपी के जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोहों के मुख्य आकर्षण रहे। समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने प्रातःकाल से ही अपने पारम्परिक परिधानों में सुसज्जित होकर समारोह स्थल पर एकत्र होना आरम्भ कर दिया था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान…

Read More

नयी दिल्ली/शिमला। हिमाचल भवन, नई दिल्ली में आज धूमधाम से 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाल परमार भी उपस्थित थे। इससे पूर्व, लाल किले में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल पैवेलियन में सांस्कृतिक वेशभूषा में सुसज्जित हिमाचल प्रदेश के कलाकारों तथा सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया।

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में ‘ऐट होम’ की मेजबानी की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, लेडी सत्यावती मिश्र और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रही।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधायकगण, चीफ ऑफ स्टाफ आरट्रैक ले. जनरल जी.एस. सांघा, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एस.आर मरड़ी, उप कुलपति, स्वतंत्रता सेनानी, राज्य सरकार के सिविल, पुलिस तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा भूतपूर्व सैनिक अन्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

नाहन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्कृष्ट कार्य के लिए 55 विभूतियों को किया गया सम्मानित डा. सैजल ने किया पंचवटी वाटिका की ई-बुक लांचिग तथा पंचवटी किताब का विमोचन नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रमों के तहत राज्य के 5 लाख 35 हजार जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है जबकि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 57 हजार वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रूपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक न्याय…

Read More

शिमला। प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीमेंट के कारखाने बंद कमरे में समझौता ज्ञापनों के माध्यम से स्थापित नहीं किए जा सकते। इसके लिए अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर निविदाएं मंगवानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानून में संशोधन कर चुकी है जिसमें खासतौर पर सीमेंट कारखानों के आवंटन के राज्य सरकारों के विशेषाधिकार समाप्त हैं। राज्य सरकारें चोर दरवाजे से सीमेंट कारखाने नहीं दे सकती। इसके लिए टेंडर लाज़िमी हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात कुछ अखबारों में प्रकाशित उस खबर के आधार पर कही जिसमें कहा गया है कि डालमिया ग्रुप के साथ चंडीगढ़ में 2500…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 19 अगस्त से आरंभ होगा। सत्र के दौरान कुल 859 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से 637 तारांकित और 222 अतारांकित सवाल हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश सवाल विधानसभा क्षेत्रवार पूछे गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्तियों, पेयजल, ड्रग माफिया और बागवानी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 21 अगस्त को ओडिशा विधानसभा की समिति प्रदेश विधानसभा का दौरा करेगी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी 20 अगस्त को…

Read More