नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले के संगड़ाह स्थित आदर्श अस्पताल में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दो माह पूर्व स्थापित 35 लाख रुपये की अत्याधुनिक प्रयोगशाला उद्घाटन के बाद से ही ताले में बंद पड़ी है। मरीजों के लिए यह लैब सफेद हाथी बनकर रह गई है। 5 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उद्घाटित 10.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में लगभग 30 लाख रुपये की लिफ्ट भी बंद पड़ी है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जनरेटर की अनुपलब्धता के चलते लिफ्ट का संचालन नहीं…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) आयोजित की। बैठक में मंत्रालय ने देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गेहूं व चावल का भंडार उपलब्ध है। वीसी के बाद उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिलेवासियों को प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि “केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसलिए आमजन घबराकर अनावश्यक भंडारण या अतिरिक्त खरीद से बचें।” उपायुक्त ने जनता को आगाह करते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए गीत, नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत किए कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनका आदर करने का आह्वान किया। गौरांशी सैनी, कृथस्था, आरजू, एंजेल, अक्षिता और याचना ने अपनी आकर्षक डांस परफॉर्मेंस से…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सत्र न्यायाधीश जिला सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मुजरिम करार दिए गए चतर सिंह पुत्र स्व.जीत सिंह, निवासी गांव सथोर डाकघर कांटी मशवा , तहसील कमरऊ जिला सिरमौर को 10 साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। जुर्माना अदा न करने की सूरत में मुजरिम को 2 साल का साधारण कारावास भुगतना होगा। न्यायवादी चंपा सुरील ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को एसआईयू् टीम पांवटा-सतौन- रेणुका जी आदि क्षेत्रों में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही…
ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के द्वारा रेड क्रास डे मनाया गया। जैसा की विदित हैं कि हर वर्ष 8 मई को रेड क्रास डे मनाया जाता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व रेड क्रास डे के जनक जीन हेनरी डयूनैंट के जन्मदिवस को चिन्हित करता है। जिनका जन्म 8 मई 1828 को जिनेवा जो कि स्विजरलैंड में है हुआ था। जीन हेनरी डयूनैंट को वर्ष 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार मिला था। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रास की स्थापना वर्ष 1863 में की गई थी।…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) हाल के दिनों में पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए, हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और अपनी डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण चोरी करना और भारतीय नागरिकों की डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है। हिमाचल पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से बचने के लिए निम्नलिखित साइबर सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राजपुरा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा…
ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- वड्र्र एथलीट दिवस के अवसर पर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा पहली से दुसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का प्री- प्राइमरी ग्रुप कक्षा तीसरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों का प्राइमरी ग्रुप, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का जूनियर और कक्षा नौवीं से दसवी तक के विद्यार्थियों का सीनियर ग्रुप बनाया गया था। सभी समूहों में 50 मीटर, 100 मीटर रेस में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस रेस प्रतियोगिता में प्ररी-प्राइमरी छात्रा ग्रुप में 50 मीटर…