हमीरपुर ( राजन कुमार शर्मा)प्राचीन काल से ही संचार एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति हो चुकी थी, इसकी सर्वप्रथम शुरुआत करने का श्रेय महर्षि नारद जी को जाता है, जो कि इस क्षेत्र में अपने अभूतपूर्व कौशल ज्ञान से सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्टीक माध्यम से पहुंचने के लिए जाने जाते रहे हैं। मीडिया जनता और आपातकालीन संगठनों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करता है और आपदाओं से पहले, उसके दौरान और उसके बाद जनता तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीडिया आपदाओं के बारे में जनता को शिक्षित करके,…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) :- बेटियां होती ही अनमोल है, लगन और कुछ कर गुजरने के इरादे नाहन शहर की काजल चौधरी ने आरिक्षत श्रेणी में होने बावाजूद भी एक नही अपितू एक के बाद एक चार बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल आकर आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई ही जो एक हार के बाद निराश हो जाते हैं। काजल चौधरी ने एक के बाद एक चार बड़े स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रिकार्ड बनाया है। खास बात यह है् कि आरक्षित श्रेणी में होने के बावजूद काजल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ”मिस एन्ड मिसेज इंडिया नेक्स्ट फैशन मॉडल 2025 का खिताब जीत कर सिरमौर की एक लाडली ने रैंप पर जहां जलवे बिखेरे दिये तो प्रतियोगिता का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पालम पुर में चली प्रतियोगिता के हुए ग्रांड फिनाले में नाहन निवासी पूजा ठाकुर पेशे से सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशाल इवेंट गुरू कंपनी पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश में छुपी प्रतिभाओं को सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग और राइटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मंच प्रदान कर रही है। इस बार आयोजित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में एक बड़े नशा मुक्ति केंद्र की आवश्यकता है और इसके निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सैनिक की भांति सतर्क रहकर नशे को अपने घरों में प्रवेश न करने दें। राज्यपाल आज सिरमौर जिले के धौलाकुंआ स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत खैरी अनुसंधान प्रक्षेत्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) तथा आई.सी.ए.आर. – केंद्रीय गौवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा आयोजित “किसान मेला एवं नशा उन्मूलन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना शिलाई के अधीन पांवटा-गुमा नेशनल हाईवे पर बुधवार तडक़े एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। एक आल्टो शीरी क्यारी के पास पहुंची, तो अचानक 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जो कि घायल हो गए। घायलों की पहचान अतर सिंह पुत्र शिब राम निवासी कुंइथोटी, जानकी देवी पत्नी संतराम निवासी गातु और शीतल पुत्री सुनील निवासी गातु के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल शिलाई ले…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)शिक्षा को सरल व मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से प्रकृति की गोद में सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन गत बर्षो की तरह इस बार भी विद्यार्थियों के लिए अलग अनुभव प्रदान करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय प्रबंधन ने लगभग 5 लाख का निवेश फिनलैंड के सबसे लोकप्रिय गणित शिक्षण प्लेटफॉर्म एड्यूटेन में किया है, । उल्लेखनीय है कि पहले से ही विद्यालय में अंग्रेजी भाषा व पर्यावरण शिक्षा को आक्सफोर्ड ऐप के माध्यम से पढाया जा रहा है। इसके विषय के जानकारी देते हुए अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- राज्य सरकार के गृह विभाग के आदेशों के बाद पुलिस ने जिला सिरमौर में लबे अरसे से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी में एक महिला को आखिरकार 3 महीने के लिये सेंट्रल जेल नाहन भेज दिया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 44 वर्षीय महिला बबली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव सलानी, डाक घर सेनवाला तहसील नाहन को डिटेन करके सेंट्रल जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया गृह विभाग के डेटेइनिंग अथॉरिटी के आदेशों के बाद आरोपी महिला के ऊपर यह करवाई की गई हैं। एसपी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल 26 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र धौलाकुंआ जिला सिरमौर में किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे ।यह जानकारी आज यहां, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल० आर० वर्मा ने दी।