नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल में वन विभाग ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्रैल 2025 में 25 मामलों में 4.513 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई यमुना, गिरी और बाता नदी क्षेत्रों में की गई, जहां खनन गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि फील्ड अधिकारियों की टीम ने औचक छापेमारी कर पांवटा में 12, माजरा में 4, गिरीनगर में 3 और भगानी क्षेत्र में 6 चालान किए। यह चालान ट्रैक्टर, ट्रक और ट्रॉलियों के माध्यम से किए जा रहे अवैध खनन को लेकर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जमटा और त्रिलोकपुर रेंज के नवनियुक्त वनमित्रों को बनेठी विश्राम गृह के प्रांगण में पांच दिन का परीक्षण शुरू हुआ। रेंज आफिसर प्रेम कंवर ने बताया कि परीक्षण के दौरान वनमित्रों को विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा, वनों के रखरखाव, वनों को आग से कैसे बचाया जा सकता है, पौधों का रोपण कैसे किया जाता है, पौधों की पानी से सिंचाई कैसे की जाती है यह सब जानकारी परीक्षण के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):-सिरमौर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत जिलेभर में 162 चालान और 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के नेतृत्व में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू किया गया। एसपी ने बताया कि जिलेभर के हाईवे और संपर्क मार्गों पर सुनियोजित नाका योजना लागू की गई है। शाम ढलते ही महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी के साथ यह चेकिंग शुरू हो जाती है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ) : – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में डॉ आई डी राही जिला महासचिव एवं इकाई प्रधान डॉ मुनेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर की अध्यक्षता में प्रवक्ताओं की बैठक हुई। वर्ष 2025-28 के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन इकाई के लिए श्रीमती एकता शर्मा को सर्वसम्मती से प्रधान एवं राजकुमार शर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया। उन्होंने सभी प्रवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर प्रयास करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिला एवं राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिला कर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैरथ) :- भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल की अगुवाई में जिला सिरमौर की नवनियुक्त डीसी प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष ने उपायुक्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया और पदभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। नई उपायुक्त प्रियंका वर्मा को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत गीता भेंट की और भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में भी बताया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल व…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)वीरवार को सिरमौर प्रेस क्लब के सदस्यों ने क्लब के महासचिव सतीश शर्मा की अगुवाई में जिला सिरमौर की नवनियुक्त डीसी प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्लब की ओर से डीसी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया और पदभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। 2015 बैच की IAS प्रियंका वर्मा वर्ष 2019 से 2021 तक जिला सिरमौर में एडीसी के पद पर रह चुकी है इसलिए जिला सिरमौर से प्रियंका वर्मा भलीभांति परिचित है। इस मौके पर डीसी ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) : – जिला सिरमौर के कालाअम्ब क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे पर , कालाअम्ब-यमुनानगर रोड स्थित बिस्किट फैक्टरी के पास हुआ। हादसे की शिकार अल्टो कार (HP85-1824) शिलाई नंबर की थी, जिसमें कुल पांच युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- नैनाटिक्कर में मोबाइल की दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी लाखों रुपए का नुकसाना हो गया। यह दुकान वेद मित्र पाराशर की है, जो कि पाराशर कम्युनिकेशन के नाम से नैना टिक्कर बाजार में स्थिति है। दुकान मालिक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसके बाद साथ लगते स्थानीय दुकानदारों द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी दुकान में आग लगी है, जिसके बाद वह…