Author: Himachal Varta

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )    मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में वीरवार को दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इसमें महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर ने इस शिविर का उदघाटन किया। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए पोविंदर ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अगर अपना उद्यम स्थापित किया जाए या कारोबार आरंभ किया जाए तो उससे हम न केवल अपने लिए, बल्कि अन्य लोगों को भी…

Read More

कांगड़ा  (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान 21 पात्र लोगों को 13 लाख 14 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे वे गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।…

Read More

कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )      स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाकर माता की दिव्य ज्योतियों के साथ-साथ माता के गर्भग्रह ,योगिनी कुंड और शयन भवन में भी दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर विराम लगे और प्रदेशवासी बिना किसी भय से अपना जीवन यापन करें । इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से उन्हें माता की स्मृति चिन्ह भेंट कर…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व देई अभियान के तहत आज मिनी सचिवालय पधर के सभागार मे एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एनआर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजिरी ने बताया कि समाज में बेटियों के महत्व को समझना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना ही इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व प्रदेश सरकार के द्वारा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं…

Read More

मंडी,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     मंडी जिला में 16 सितम्बर, मंगलवार को पारंपरिक सैर उत्सव के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश मंडी जिला के सभी उपमंडलों सदर मंडी, बल्ह, गोहर, थुनाग, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, बालीचौकी, पधर, सरकाघाट, कोटली, करसोग तथा धर्मपुर में रहेगा। इस संबंध में आदेश उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सैर उत्सव पर जिला में पहले भी स्थानीय अवकाश होता रहा है और इस परंपरा को बनाए रखते हुए इस बार भी 16 सितम्बर को अवकाश रहेगा। सैर उत्सव मंडी की लोक संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक…

Read More

नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  (एसपी जैरथ):- नाहन मेडिकल कॉलेज में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सुरक्षा गार्ड पर इंटर्न महिला डॉक्टरों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह मामला तब सामने आया जब एक इंटर्न डॉक्टर ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहकर्मियों से बात की। इसके बाद, कुल 18 अन्य महिला इंटर्न्स ने भी उसके साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।बताया जा रहा है कि आरोपी सुरक्षा गार्ड लंबे समय से छेड़छाड़ कर रहा था।6 जब एक पीड़िता ने अपनी साथी इंटर्न्स से इस बारे में बात की,…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के लगातार पांचवे दिन मौके पर डटे रहने के परिणाम आज समस्त लोगों के सामने हैं और नतीजतन यातायात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है। श्री जगत सिंह नेगी के अटूट दृढ़ संकल्प व जनता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने के जज़्बे का एक और उद्धारण आज सभी के समक्ष है कि किस तरह तमाम विपरीत व कठिन प्राकृतिक चुनौतियों…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ;- हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से जब पंजाब का गुरदासपुर जिला बाढ़ की चपेट में आया, तब नाहन के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। मोहल्ला गोबिंदगढ़ की संगत और गुरुद्वारा दशमेश अस्थान के सहयोग से, बाढ़ प्रभावितों के लिए राशन और दवाओं से भरी एक गाड़ी भेजी गई। इस पहल में इंसानियत की सेवा के साथ-साथ भाईचारे की भावना भी साफ नज़र आई।राशन के साथ पशुओं के लिए भूसा भी भेजाइस राहत सामग्री में सिर्फ इंसानों के लिए राशन और दवाएं ही नहीं, बल्कि बाढ़ में फंसे पशुओं के लिए…

Read More