नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) ( एसपी जैरथ):-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), हिमाचल प्रदेश के ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की एक साथ मिलकर की गई कार्रवाई में पांवटा साहिब में एक दवा कंपनी के गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली। वन टीम ने गोदाम के अंदर से लगभग 19 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।इस मामले की आगे की जांच सिरमौर ड्रग कंट्रोलर की टीम कर रही है। जांच पूरी होने के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग विभाग सिरमौर ने इस…
Author: Himachal Varta
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जिला में 01 जनवरी, 2025 से 31 मार्च तक आयोजित हुई लोक अदालतों के माध्यम से निष्पादित राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा लोक अदालतों मे निपटाएं गए ईन्तकालात, तकसीम, निशानदेही व राजस्व प्रविष्ठियों के संशोधन के प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियो से लोक अदालतों के अतिरिक्त ईन्तकालात, निशानदेही, तकसीम, कृषि गणना, प्रधान मन्त्री किसान सम्मान निधि आदि मदों पर चर्चा की गई। उपायुक्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र ओगली में स्थित वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह आग फैक्टरी के गोदाम के ईंधन सैक्शन में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना मंगलवार रात 11:23 बजे के आसपास की है। आग की सूचना मिलते ही कालाअंब फायर चौकी से टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाहन से भी एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाया गय करीब…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर जिले के विभिन्न विकास खंडों से कुल 28 पंचायत प्रतिनिधियों को कार्रवाई की जद में लाया गया है। इनमें से 25 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 जन प्रतिनिधियों को बर्खास्त कर दिया गया है सबसे ज्यादा मामले शिलाई विकास खंड से सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों में गड़बड़ी, वन भूमि पर अवैध कब्जा, और चुनाव के दौरान झूठे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के भंगानी साहिब मार्ग पर एक निजी अस्पताल में आगजनी की घटना सामने आई है। इस दौरान अस्पताल से धुंआ उठता देख आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और यहां तुरंत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान यहां अस्पताल में आगजनी से नुकसान हुआ है लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले की जिला सिरमौर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कायरतापूर्ण कृत्य को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित बताते हुए कहा कि अब इस शर्मनाक हरकत के लिए पड़ोसी देश को सबक सिखाने की सख्त आवश्यकता है। गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला मानवता को कलंकित करने वाली घटना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद है और अब भारत सरकार को इस पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से भेड़ पालकों ने पहाड़ों की ठंडी वादियों का रूख कर दिया है । पूरे वर्ष भेड़पालक सर्दियों में मैदानी क्षेत्र और गर्मियों में पहाड़ों की ओर पलायन करते हैं । चिलचिलाती गर्मी, बरसात और ठिठुरती ठंड में गडरिये अपनी भेड़ बकरियों के साथ खुले मैदान में डेरा जमाए रहते हैं । गर्मियों में अधिकांश चरावाहे नारकंडा, किन्नौर व डोडरा क्वार के जंगलों में अपनी भेड़ बकरियों के साथ रहते हैं । किन्नौर के छितकुल से आए घुमंतु भेड़पालक छेरिंग का कहना है कि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 24 व 25 अप्रैल को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 24 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के भवन का उद्घाटन करेंगे तथा क्षेत्र वासियों की जन समस्याएं सुनने के उपरांत दोपहर बाद 3ः30 बजे शिलाई में भी जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 25 अप्रैल को शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।