नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से आगामी 29 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी । ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के प्रधान हरदेव भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्थानीय शिरगुल देवता के मंदिर में भू देवों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा। तदापंरात साढ़े 9 बजे शिरगुंल देवता मंदिर से शिरगुल चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव के लोगों द्वारा भाग लिया जाएगा । उन्होने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) : –राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन की टीम तथा अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के बारे संयुक्त मौक ड्रिल का आयोजन किया गया ,जिसमें स्कूल के लगभग 30 शिक्षक तथा 300 स्कूली बच्चे व पंचायत के प्रधान तथा वार्ड के समस्त वार्ड मेंबर ने भाग लिया सेंट्रल कमांडर सोम दत्त शर्मा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के बारे तथा आपदा से पहले व आपदा के दौरान तथा बाद में क्या क्या करना चाहिए ,क्या-क्या नहीं करना चाहिए के बारे जानकारी दी गई . इस दौरान सभी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरीके से चौपट करना चाहती है। इसीलिए आए दिन कोई न कोई प्रयोग कर रही है। 2000 से ज्यादा स्कूल सरकार ने 2 साल में बंद कर दिए हैं। जिसका शिक्षा जगत से जुड़े लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। सरकार ने एक तरफ एनईपी का हवाला देते हुए पहली क्लास में एडमिशन की उम्र बढ़कर 5 से 6 साल कर दी जिसकी वजह से स्वाभाविक रूप से पहली क्लास में बच्चों के एडमिशन कम हुई। इसका लाभ लेते हुए सरकार ने प्रदेश…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी 26 अप्रैल को अपने दौरे के दौरान सेन-की-सेर और नाहन चौगान में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।विधायक सोलंकी 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सेन-की-सेर में चबाहां तालाब से सेन-की-सेर सड़क तक बनने वाली लिंक रोड का भूमि पूजन करेंग। गौर तलब हो कि लिंक रोड के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि क्षेत्र के लिए पुलिस विकास में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने कहा कि लिंक रोड क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी,…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- देश को आजादी मिले 78 साल बीत गए हैं बावजूद इसके प्रदेश में अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां पीने की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। गर्मियों के मौसम शुरू होते ही सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के नेडा गांव के लोग पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लगभग 40 परिवार वाले इस गांव में कभी कभार ही पानी आता है। ऐसे में गांव की औरतों को लगभग 2 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला प्रशासन सिरमौर ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में देश व प्रदेश के सभी लोग उनके साथ है। इस शोक सभा में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – सिरमौर जिला के नाहन स्थित ऐतिहासिक चंबा मैदान में खनन रक्षक के पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रक्रिया एडीएम सिरमौर एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जीएम डीआईसी साक्षी सत्ती, डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर व खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। उद्योग विभाग के भू-विज्ञान विंग द्वारा इस भर्ती के लिए कुल 885 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 135 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया गया था। निर्धारित तिथि पर 97 अभ्यर्थी उपस्थित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन पांवटा साहिब नेशनल हाईवे शंभूवाला में देर रात हुए सड़क हादसे में दो जवान यवकों की दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार मिला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धौला कुआं के भारापूर निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र और 23 वर्षीय महेश खजूरना पुल की ओर से अपने घर भारापुर की और जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात को करीब सवा 1:00 बजे शंभू वालासे गुजर रहे थे। तेज रफ्तार के चलते बाइक चला रहा युवक मोड नहीं काट पाया जिससे वह दोनों सीधे सड़क के डंगे से बुरी…