Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में पांवटा साहिब थाना पुलिस ने 8 ग्राम चिट्टा (स्मैक) और 63,000 रुपये नकद के साथ एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के घर पर छापा मारा। पुलिस ने वार्ड नंबर 10, कृपाल शिला गुरुद्वारा, देवी नगर, पांवटा साहिब में रहने वाली सुंदरी पत्नी बादल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  विभाग, सिरमौर द्वारा स्तन कैंसर और बच्चेदानी के मुँह का कैंसर से संबधित जाँच शिविर  का आयोजन आज स्वास्थय खंड धगेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुवाला में किया गया जिसमें लगभग 90 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय पाठक ने बताया कि बच्चे दानी के मॅुंह एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग करने वाला सिरमौर जिला हिमाचल का पहला जिला बन गया है। उन्होंने बताया कि यह शिविर मैनकाइंड फार्मा लिमटेड व ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- शमशेर स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल परिसर में मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार चौहान ने बताया कि उनके द्वारा स्कूल में बच्चों को प्रेरित करने के लिए समय-समय पर मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजीव तुली को बतौर मुख्य वक्ता आज आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नाहन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन डॉ अजय पाठक की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग दिवस हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। इस रोग से जुड़े कलंक और सामाजिक भेद भाव को मिटाने के उददेश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। उन्होंनेे बताया कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं, यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा ,आँखों ,नाक, और परिधीय तंत्रिकाओ को प्रभावित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- नाहन शहर वासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने के मकसद से नगर परिषद पशुपालन विभाग के साथ मिलकर कल 6 पशुओं का बैच हाडा कुंडी नालागढ़ काऊ सेंचुरी भेजेगी। जिसके लिए आज शहर में आवारा पशुओं की धर पकड़ की गई। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि पिछले लंबे समय से लोगों से आवारा पशुओं को लेकर शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिला भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का आहवान किया है। धीरज गुप्ता सिरमौर जिला के हरिपुरधार और संगड़ाह में आयोजित संगड़ाह भाजपा मंडल की पहली बैठकों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस बात पर गौरव होना चाहिए कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के सदस्य है और देश और अपने क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहां कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक संविधान…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए की मेडिकल काॅलेज, इंजिनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा डाईट जैसी संस्थानों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा काला आंब से पांवटा तक सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दुर्धटना के समय बचाव कार्य करने के बारे में जागरूक किया जाऐ। उन्होंने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- आईआईएम सिरमौर द्वारा आयोजित सिएरा 2025 एक वार्षिक सांस्कृतिक, खेल और प्रबंधन उत्सव जो देश भर के छात्रों, कलाकारों और  लोगों को एक साथ लाते हुए भारी सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन ईथर जेनेसिस की थीम पर आधारित था, जो हमारे परिवेश की शांत सुंदरता को नई शुरुआत और असीम अवसरों के उत्साह के साथ मिलाता था। पिछले कुछ वर्षों में, सिएरा सबसे प्रत्याशित घटनाओं में से एक बन गया है , जो देश के कुछ शीर्ष संस्थानों से बड़े पैमाने पर भागीदारी को आकर्षित करता है। इस साल, सिएरा की…

Read More