नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा ने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान आज नाहन स्थित परिधि गृह में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ स्थापित संगठनों के प्रतिनिधि तथा पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों के साथ बैठक की। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक भारतीय संवैधानिक निकाय है जिसे अनुसूचित जाति के समुदायों से संबंधित व्यक्तियों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक हितां को बढावा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सड़क बंद, जनता परेशान, भाजपा का विरोध तेज सिरमौर जिले में सागंना से सत्ताहन तक जाने वाला सड़क मार्ग पिछले दो वर्षों से भूस्खलन और स्लीप की वजह से बंद है। इस मार्ग पर स्थित गांवों के लोग, विशेषकर उपगांव सार के ग्रामीण, रोजमर्रा की आवश्यकताओं और बागवानी उत्पादों को दो किलोमीटर दूर सागंना तक पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि वह स्वयं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिल चुके हैं। मंत्री ने अधीक्षण अभियंता नाहन को बहाली के आदेश दिए थे,…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती नियमों में अनैतिक बदलाव कर उनके भविष्य के साथ घिनौना खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शुरू के 2 वर्षों तक सरकारी नौकरी प्रशिक्षण आधार पर करने और उसके बाद पुनः परीक्षा देकर नियमित करने के संशोधित नियमों को बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि इन संशोधित नियमों से सरकार की मंशा साफ हो गई है कि अपनी प्रतिभा और उच्च शिक्षा के आधार पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश वासियों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं चलाई गई है, आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार महिलाओं के लिए भी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही हैं।यह सकारात्मक बदलाव दर्शाता है कि समाज में लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा वंचित वर्गों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।इस योजना के माध्यम…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज पूजा मितल, गांव बांकेवाड़ा मोगीनंद, कालाअंब में 20 पद हेल्पर के भरे जाने है जिसके लिए रोजगार कार्यालय नाहन में 23 जुलाई, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं है, कम्पनी द्वारा कार्य अनुभव के आधार पर न्यूनतम वेतन 11250 रूपये दिया जाएगा। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने मिलकर पहले शिमला से पर्यटन निगम का कार्यालय बदलकर धर्मशाला ले गए और अब पर्यटन निगम के 16 होटल को भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार निजी हाथों में सोपने की तैयारी कर रही है ताकि अपने मित्रों को फायदा पहुंचा जा सके रावत ने बताया कि पर्यटन निगम से सरकार को बहुत अच्छा पैसा मिल रहा है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): अथर्व यूनिवर्सिटी ने देश भर के शहीद सैनिकों की बेटियों और जम्मू-कश्मीर तथा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की सभी शाखाओं में विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है। अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई के संस्थापक सुनील राणे ने कहा कि शहीदों की बेटियों के लिए 100% और जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के छात्रों के लिए 75% छात्रवृत्ति उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, बीबीए, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीसीए और बी-डिज़ाइन्स में पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- नगर पालिका परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी ने शुद्धिपत्र जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन में 6 कार्यो हेतु लगाए गए टेंडर जिनके फार्म जमा करने व खोलने की तिथि 18 जुलाई, 2025 रखी गई थी, उन्हें अब प्रशासनिक कारणों के चलते बदलाव करते हुए फार्म खरीदने की तिथि 21 जुलाई, 2025 तथा टेंडर फार्म कार्यालय में जमा करने की तिथि 22 जुलाई, 2025 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई, 2025 को ही दोपहर 4 बजे टेंडर खोलने की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।