Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-‌ डीएवी विद्यालय नाहन के प्रांगण में एक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी और उनकी धर्मपत्नी निरुपमा जोशी थे। इस समर कैंप की मुख्य थीम “एक्सप्लोर डिस्कवर व ग्रो” थी, जिसका उद्देश्य बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। समर कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जिनमें शामिल हैं। – योग – मार्शल आर्ट – वैदिक मैथ्स – कुकरी (पाक शास्त्र) – ड्रामा – डांस (भांगड़ा,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को सिरमौर जिले के गताधार क्षेत्र का दौरा कर हाल की बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सड़क मार्गों का नियमित निरीक्षण कर समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को आवाजाही में कठिनाई न हो। विनय कुमार ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश ने कई क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सावधानी बरतें और…

Read More

शिमला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) 2025: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में 12 व 13 जुलाई को आयोजित सीआईएससीई हिमाचल प्रदेश जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रहे। इस टूर्नामेंट में चार स्कूलों ने भाग लिया — बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़ (शिमला), सैक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (धर्मशाला), और ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल (हमीरपुर)। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में ऑकलैंड बॉयज़ ने बीसीएस को 53-36 के स्कोर से हराया। इस मुकाबले में जायस लारजे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शनिवार को श्री रेणुका जी झील से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैला गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम झील परिसर पहुँची और बरामद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन अस्पताल रवाना किया।  मदन शर्मा ने हिंदी प्रवक्ता के रूप में शिक्षा विभाग में आपनी सेवाऐं दी थी। जिले के एएसपी योगश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि लाश की शिनाख्त  रेणूका ब्लॉक के गॉंव नडॉड़सी निवासी 65 वर्षीय मदन शर्मा के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि लाश को कब्जे में लिया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-उपायुक्त सिरमौर के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी उप मंडल कार्यालय, तहसील, उप तहसील, बांध अधिकारियों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सेटेलाइट फोन उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा जैसी परिस्थितियों में सैटेलाइट फोन का उपयोग करना है। हाल ही में मंडी जिला में बादल फटना, बाढ़ का आना व अत्यधिक बारिश के होने से संचार प्रणाली में कठिनाई देखी गई। जिसके तहत मंडी प्रशासन ने सेटेलाइट फोन के माध्यम से राहत एवं बचाव, प्रभावित क्षेत्र…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गॉंव नड़डॉसी निवासी 65 वर्षीय मदन शर्मा,सेवा निवृत हिन्दी प्रवक्ता बीते कल से लापता हुए है। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार मदन शर्मा को बीते कल  ददाहू बाज़ार में देखा गया था। उनकी यह लोकेशन सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।  यह जानकारी देते हुए स्वामी तीर्थांनन्द ने बताया कि मदन शर्मा बीते दिन अपने घर से तड़के 4-5 बजे बिना किसी को कुछ बताए निकल थे। यदि किसी सज्जन को इनके बारे में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल सीमा से लगते त्यूणी में हिमाचल नंबर की आल्टो कार से पांच पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट और डेटोनेटर के दो डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस जांच टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव शुरू होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों…

Read More

श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रीरेणुकाजी तीर्थ स्थल पर गुरु-शिष्य परंपरा का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया गया। आदि उदासीन बड़ा अखाड़ा निर्वाण आश्रम में महंत रेनेन्द्र मुनि महाराज के सान्निध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं और अनुयायियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरु भक्ति और सेवा भाव का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन से पहले पवित्र श्रीरेणुकाजी झील में स्नान किया और मोक्ष की कामना की। यह झील पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता रेणुका की स्मृति में पूजित है और गुरु पूर्णिमा पर यहां स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। ब्रह्मचारी…

Read More