नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहेगें
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में मकर संक्रान्ति तथा लोहड़ी के पर्व धूम। त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति की विरासत है । हर त्योहार का विशेष अंदाज में आयोजित करने व त्योहार की विरासत को अलग स्तर पर ले जाने के क्रम में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में मकर संक्रान्ति व लोहड़ी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्रों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी , जिसमें नृत्य व नाटक प्रमुख थे। विद्यालय में सभी छात्रों को विद्यालय में मूंगफली व रेवड़ियां वितरित की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पवित्र अग्नि में मूंगफली इत्यादि अर्पित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां गणतन्त्र दिवस के सफल आयोजन से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहेगें। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा साहिब में आरटीआई एक्टिविस्ट संगठन द्वारा चिंता जताई गई है कि मांगी जा रही सूचनाएं अधिकारियों द्वारा नहीं दी जा रही है।दरअसल 2005 में आरटीआई एक्ट लागू किया गया था । जिसमें अधिकारियों द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की जानकारी आप विभागों से ले सकते थे और जान सकते थे कि आपके क्षेत्र में कहां कितना विकास किया गया है। इसके अलावा सूचना के अधिकार के तहत भ्रष्टाचार को भी उजागर किया जा रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए पांवटा साहिब आरटीआई एक्टिविस्ट संगठन के अध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि संगठन के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला ससंदीय क्षेत्र की नगर पंचायत सुन्नी में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने करोड़ों की लागत से शिलान्यास एवं उद्घाटन किए तथा महिला सम्मेलन की अध्यक्षता की। मेला मैदान सुन्नी में आयोजित कार्यक्रम में 70 करोड़ की लागत से सलापड तत्तापानी सुन्नी लुहरी सडक़ सुधार एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, चेबड़ी खड्ड एवं नोटीखड्ड के ऊपर निर्मित होने वाले पुलों का शिलान्यास भी किया। इसी दौरान उन्होंने पशु चिकित्सालय सुन्नी भवन का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर लोगों ने विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री का जोरदार स्वागत किया। नगर…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं साथ साथी कोहरा छाने की संभावनाएं भी बनी हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिशकी संभावना है। 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल कालाआंब में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 48 बालिकाओं ने भाग लिया। पुलिस विभाग की मुख्य आरक्षी श्रीमती कीर्ति ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी दी तथा लड़कियों की सुरक्षा संबंधी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज अनिल कुमार खाची राज्य निर्वाचन आयुक्त हि0प्र0 की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में एल. आर. वर्मा अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, सिरमौर जिला के सभी उप मण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर पंचायत, पंचायत निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025-26 में होने संभावित है जिसके दृष्टिगत आयोग ने इस दिशा में प्रारंभिक तैयारियां…