नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़)उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज राजकीय महाविद्यालय कफोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के साथ-साथ गांव में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है । युवाओं को रोजगार उन्नमुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रशिक्षण, डाटा साइंस व मशीन लर्निंग जैसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों को आरंभ किया गया है तथा स्कूलों में कृषि और बागवानी को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ा गया है। इस अवसर पर उद्योग…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना द्वारा आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जन जागरण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा की। कार्यकारी उपायुक्त ने योजनाबद्ध निर्माण के फायदों के बारे में जनाकरी देते हुए बताया कि प्लॉट का सही आकार होने से ग्राम एवं शहर का सही विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स खुले स्थान छोड़ने से मकान में नमी सीलन व बिमारियों से मुक्ति, उचित हवा व रोशनी का होना, आग व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, घर के रख-रखाव में सुविधा, पार्किंग के लिए जगह,…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की बैठक डॉ विपन कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डॉ टी पी सिंह महासचिव ने बताया कि बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। पैंसनरस की प्रमुख मांग ना कहकर अपने हक के लिए भी इतने लम्बे समय से प्रयासरत हैं परंतु यह सरकार पूर्ण असंवेदनशील प्रतीत हो रही है। मंहगाई भत्ते की 4℅ की 42 माह का एरियर बकाया है तथा 11℅ की तीन किस्त की तो घोषणा भी नहीं की गई है। जनवरी 2026 से नया पैंन्सन संशोधन देय हो जाएगा तथा हम जनवरी 2016 की…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। शहितेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मंडल में जिन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है वह लगातार पार्टी को मजबूत करने समेत पार्टी एवं राष्ट्रीय हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 व 7 मार्च, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। वह 6 मार्च को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय कफोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के उपरांत शिलाई में लोगों की समस्याएं भी सुनेगें। उद्योग मंत्री 7 मार्च को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में अधिवक्ताओं ने अदालती कार्यों का बहिष्कार करते हुए पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अमित अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बहिष्कार 6 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस विरोध के चलते कोई भी अधिवक्ता अदालत में पेश नहीं होगा। बता दे कि यह विरोध प्रपोज्ड एडवोकेट एक्ट अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि यह अधिवक्ताओं के काम करने की स्वतंत्रता बाधित करता है जो कि संविधान के खिलाफ भी है जिला मुख्यालय नाहन के अधिवक्ताओं के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- डॉ. यशवन्त सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में 55 वाँ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 8 मार्च को होने जा रहा है। इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी शिरकत करेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को अग्रीम बधाई देते हुए कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थी जीवन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान होता है। जिसमें विद्यार्थियों को उनकी विधा विषयक गतिविधियों. सांस्कृतिक गतिविधियों तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए नवाजा जाएगा। इस समारोह के माध्यम से पुरस्कार पाने वाले छात्रों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र हरिपुरधार में स्थित प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार को CM स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में शामिल करने की मांग उठी है। दुर्गम इलाके में मौजूद एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही और मौजूदा समय में करीब 140 बच्चे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे है दुर्गम क्षेत्र में होने के बावजूद स्कूल के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। मामले को लेकर स्कूल के SMC प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला मुख्यालय नाहन में जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर से मुलाकात की। स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह शर्मा…