नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेघा जागरूकता शिविर जोकि 05 जुलाई, को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई, 06 जुलाई को ज्ञान चंद गोयल, धर्मार्थ भवन पांवटा साहिब, 07 जुलाई को विकास खंड कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाने थे इन शिविरों को अत्यधिक बारिश के मद्देनजर आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जब भी मेघा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा तो उस जागरूकता शिविर की…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश में कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा एक एनएचएआई (NHAI) कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है और मंत्री अनिरुद्ध सिंह को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।जिला सिरमौर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता और प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर मंत्री अनिरुद्ध सिंह की निंदा की। विनय गुप्ता ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ इस तरह की अभद्रता और मारपीट से “देवभूमि”…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बरसात के मौसम के दौरान प्रदेश भर में हो रहे नुकसान की घटनाओं के मद्देनजर जिला वासियों से आग्रह किया है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहें और खराब मौसम की पूर्व जानकारी के लिए सचेत और दामिनी ऐप डाउनलोड कर जानकारी पर नजर बनाए रखें। उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश में सक्रिय है और सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। बरसात के मौसम के दौरान जिला में भूस्खलन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक बार फिर 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार हिमाचल को कर्ज के बोझ तले डुबो रही है। नाहन में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार अढाई साल के कार्यकाल में करीब 33500 करोड़ कर्ज लिया और अब फिर प्रदेश सरकार 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस ने जिला के विभिन्न हिस्सों में बेरोक-टोक दौड़ रहे ट्रक और डंपरों पर लगाम कसना शुरू कर दी है। गत दिनों जहां पुलिस टीम ने पांवटा साहिब में 27 डंपरों के चालान किए थे , वही गत रात्रि सिरमौर पुलिस ने 19 वाहनों के चालान कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर पुलिस ने जिला के कई स्थानों पर ट्रक और डंपरों का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब , पुरुवाला और कालाअंब में क्रेशर से ले जा रहे खनन की जब…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है। डॉ. बिंदल ने इस रथ यात्रा में शामिल होने को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो गया है और सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदियों में डूबने की अप्रिय घटनाएं रोकने के लिए सभी नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह नदियों, खड्डों और नालों के समीप जाने से बचें और इनमें तैरने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य गतिविधियों से भी परहेज…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में स्थित आदर्श अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन प्रयोगशाला (AC लैब) की सौगात मिली है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई यह प्रयोगशाला गत सप्ताह से औपचारिक रूप से कार्यशील हो चुकी है। हालांकि, अस्पताल परिसर में सुरक्षा दीवार के निर्माण के कारण तैयार होने के लगभग दो माह बाद तक इसे चालू नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने इस आधुनिक लैब के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कुछ बुनियादी जरूरतों को शीघ्र पूरा…