Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला बिलासपुर में मक डंपिंग को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर ने सख्त रवैया अपनाया है। बाकायदा इस कार्रवाई के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नियमों की अवहेलना पाए जाने पर जिला मुख्यालय के समीप ही कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को जोडऩे वाली एक सडक़ के निर्माण के कार्य में जुटी एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। सात लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना इस कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ठोंका गया है। आगामी भविष्य में भी इस तरह की कोताही नहीं बरतने की कंपनी को चेतावनी दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में शिमला चैप्टर को वर्ष 2024 के लिए बेहतर प्रोग्राम आयोजित करने पर बेस्ट प्रोग्रामी अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही शिमला चैप्टर के 93 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह चौहान को उनके जान संपर्क क्षेत्र में  उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार शिमला चैप्टर के अध्यक्ष रणवीर वर्मा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. नंदकुमार साय और छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा  अन्य…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायतों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा के बैनर तल गुरुवार को रामपुर में एसडीएम कार्यालय रामपुर के परिसर में जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक की पंचायतों के प्रभावित किसान शामिल हुए। इस प्रदर्शन को किसान सभा अध्यक्ष कृष्णा राणा, प्रेम चौहान व जिला शिमला महासचिव देवकीनंद ने कहा कि इन पंचायतों के किसान पिछले काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे तथा कई बार प्रशासन, सतलुज जल विद्युत व सरकार के समक्ष अपनी मांगों को…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पर्यटकों  से हुई गुलजार। चार दिन में शिमला करीब 70 हजार वाहन बाहरी राज्यों से शिमला पहुंंच गए हैं। ऐसे में शहर की सभी पार्किंग पैक हो रही हैं। वहीं, पर्यटन कारोबार भी बढ़ा है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से शिमला में इन दिनों लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि शहर में सर्कुलर रोड के साथ लगती सभी पार्किंग पैक चल रही हैं। हालांकि कई पार्किंग खाली भी हैं, लेकिन पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार सर्कुलर रोड की पार्किंग पर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होनें कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्हे बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज विश्व के सबसे बड़े बलिदानी पुरूष…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में भी उच्च पदों…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है। यह जानकारी उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सडियार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान आयोजित…

Read More