Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत कौंलावाला भूड़ व सलाणी कटोला में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है और सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ पूरे देश में गेहूं और मक्का…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कोषागारों में उपलब्ध भौतिक स्टाम्प पेपर की बिक्री अब संबंधित कोषागारों द्वारा सीधे जनता को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भौतिक स्टाम्प पेपर अब स्टाम्प विक्रेताओं या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं बेचे जाएंगे।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से कालाअंब में हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीटयूशंस में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे ने इस प्रकार जकड़ लिया है कि वह अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पता नहीं चलता जबकि एक सभ्य व्यक्ति परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भलींभांति समझता है। नशे का…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) समाजसेवी और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात लेखक हेमराज चौहान की पुस्तक झूठ के शहर में का विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा किया गया। हेमराज चौहान द्वारा लिखित यह पुस्तक हिंदी गजलों की हस्ताक्षर है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि हेमराज चौहान की गज़ले समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्पर्श करती है। रचनाओं में राष्ट्रवादिता, उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष, सामाजिक चुनौती, धर्म आडंबरों पर प्रहार स्पष्ट दिखाई देता है। महामहिम ने इसी प्रकार की लेखनी में निरंतरता बनाए रखने के लिए साधुवाद और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बनेठी व बस स्टैंड नाहन तथा विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत चाडना व शिवपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से सौर उर्जा परियोजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, पुरानी पेंशन बहाली ,मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना व असहाय बच्चों को घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि और 3 लाख रूपये की वितिय सहायता दिए जाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।   कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसम्बर, 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी, 2025 को उपमण्डलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जायेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदन कर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाहन के0 एल0 वर्मा ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 10.01 प्रतिशत है। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि गुज्जर समुदाय के बच्चों हेतु चल रहे कटापत्थर तथा छल्लूवाला विशेष विद्यालय के भवनों के लिए परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्रस्तुत 9 लाख 70 हजार रुपये प्रति…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि  23 दिसम्बर, 2024 को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में देश की नामी कंपनियां क्रॉन्पटन ग्रीव्स बद्दी ( Crompton Greaves ), ग्राइंडवेल नॉरटन बद्दी बरोटीवाला ( GRINDWELL NORTON)  व एमटी ऑटो क्राफ्ट ( MT Autocraft Ltd. ) बरोटीवाला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू लिया जा रहा है। इन तीनों कम्पनीयों में ट्रेनी आपरेटर तथा अपरेंटिस ट्रेनी के लगभग 100 पद भरे जाएंगे। इसमें सभी ट्रेड के आईटीआई पास प्रशिक्षु भी भाग ले सकते है। चयनित उम्मीदवारों को रु 13,500 से 17,000 तक वेतन, कैंटीन सुविधा, वर्दी तथा…

Read More