नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल सरकार द्वारा करवाई जा रही एनटीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगातार विवादों में है। एनटीटी भर्ती को लेकर समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट नाथूराम चौहान ने सवाल उठाते हुए सरकार से भर्ती प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की मांग की है। जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से बात करते हुए समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि हिमाचल में चल रही एनटीटी शिक्षकों की भर्ती अपने आप में सवाल बनकर रह गई है और उम्मीदवार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर रोजगार देने का वायदा करने वाली…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- माजरा नाबालिग केस में बड़ी अपडेट सामने आयी है। पुलिस ने नाबालिग को हरियाणा के अम्बाला से बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने कहा कि नाबालिग को अम्बाला से बरामद किया गया है जिसे अदालत में पेश किया जायेगा। एसपी सिरमौर ने इस बारे लोगो से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नाबालिगा के बयान दर्ज किये जा रहे है। गौरतलब है कि नाबालिग लड़की को एक विशेष समुदाय के लड़के द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद बीते कल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब 10 दिन पहले लापता हुई युवती की अब तक बरामदगी न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने चक्का जाम किया। आरोप है कि युवती को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही भीड़ युवक के घर की ओर बढ़ी, तो दूसरी तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। हालात काबू में लाने के लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में जिला सिरमौर में दक्षिण पश्चिम मानसून-2025 की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान होने वाली आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य योजना बनाए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1077 है जिस पर कोई भी व्यक्ति आपदा की सूचना भेज सकता है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दूरदराज के क्षेत्रों में राहत सामग्री…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा में 30 लाख की लागत से नवनिर्मित तीन कमरों का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों के मूलभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा स्कूलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। जिसके मद्देनज़र शिलाई विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 80 प्रतिशत अध्यापकों के पद…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए मिली गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 195 नशीले बरामद किए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है। पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान रामपुर भारापुर के नजदीक गुलशन फैक्टरी के पास विपिन पुत्र रमेश चंद निवासी रामपुर भारापुर के कब्जा से +PARVION SPAS के 195 नशीले कैप्सूल बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7- 8 जून तक किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन ने करवाया था। यह संगठन AFI और हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। पहली बार अंडर 10 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ग में विद्यालय की छात्रा सानवी ने ब्रॉड जंप तथा बॉल थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर 12 आयु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन की मासिक बैठक आईएसबीटी नाहन में अध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति दोनों का रवैया पूरी तरह से उदासीन है। बैठक में मौजूद सतीश चंद्र गर्ग, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गीताराम, अमरीश कुमार, सोमदत्त, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, गोरखाराम, बृजभूषण, रामनाथ, गुमान सिंह, तारो देवी, मीना धवन, चांद बीबी, शशि बाला और राधा देवी ने बताया कि हर माह पेंशन समय पर…