नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में देशद्रोह के एक सनसनीखेज मामले में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सुलेमान नामक इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखी पोस्ट की थी। पुलिस ने उसे पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है, जहां वह सब्जी की रेहड़ी लगाता था।पुलिस के अनुसार, सुलेमान के खिलाफ 27 मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी मिली है कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान देश भर में…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 9वीं राज्यव्यापी आपदा प्रबंधन मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि उपमंडल नाहन के रूचिरा पेपर मिल कालाअंब में गैस रिसाव से आगजनी की घटना घटित हुई, त्रिलोकपुर कालाअंब को जोड़ने वाले त्रिलोकपुर पुल टुटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नाहन में स्कूल भवन गिर गया, इसी प्रकार उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत सराहां…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- प्रदेश में आलू उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर रहने वाले जिला सिरमौर ने इस बार 22500 मीट्रिक टन आलू का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। सिरमौर में आलू दो अलग-अलग सीजन में उगाया जाता है — ऊपरी सिरमौर (जैसे शिलाई, हरिपुरधार क्षेत्र) में जनवरी-फरवरी में बोई गई फसल जून तक तैयार होती है, जबकि निचले सिरमौर (नाहन व पांवटा साहिब ब्लॉक) में सितंबर में बोई गई फसल फरवरी-मार्च तक पककर तैयार होती है। सिरमौर के किसानों द्वारा उगाई गई ‘कुफरी ज्योति’ किस्म का आलू अपने आफ सीजन में तैयार होने के कारण देश…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भारतीय कृषि निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और देश की समृद्धि का आधार कृषि और किसान हैं इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए जिला सिरमौर के विभिन्न गावों में विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जारी है कृषि संवाद एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन। केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशन में पूरे देश में चलाए जा रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर, कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की अलग अलग टीमों ने जिला सिरमौर के विभिन्न गांवों मटक माजरी, मुगला वाला,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने यातायात को दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं देर रात एसपी खुद फील्ड में उतरे तथा अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इसके बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नाहन से स्पेशल टीम इस एक्शन के लिए तैनात की गई थी। हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित स्टोन क्रशरों तक चलने वाले डंपरों की रामपुर घाट पर रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 3 बजे तक यातायात जांच की गई, जांच…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर विनय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ई-परिवार सर्वेक्षण शुरू किया गया है। पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों में डाटा संग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की पहल की है जिसके अंतर्गत ई-परिवार सर्वे ऐप को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों द्वारा 20 जून, 2025 तक इस सर्वे को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों के राशन कार्ड की सही मैपिंग करना, परिवार के सदस्यों के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों से वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ कार्य करने को कहा ताकि हिमाचल में सुशासन सुचकांक में जिला सिरमौर का प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने आवश्यक आधारभूत संरचना जैसे विद्युत, जल व सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में जिला सिरमौर ने सुशासन में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सिरमौर जिला के हरिपुरधार में भाजपा मंडल सगड़ाह द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवदार और कैल के सैकड़ों पौधे रोपे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों और नेताओं का काम नहीं है, बल्कि यह…