Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 9वीं राज्यव्यापी आपदा प्रबंधन  मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में  6 जून, 2025 को किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देते हुए बताया कि यह मॉकड्रिल उपमंडल नाहन के रूचिरा पेपर मिल कालाअंब, त्रिलोकपुर कालाअंब को जोड़ने वाले त्रिलोकपुर पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नाहन, डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत सराहां बाजार, उपमंडल कफोटा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन, उपमंडल राजगढ के अंतर्गत नेहरू…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  सलानी पुल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक 35 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान खुशबुद्दीन उर्फ सोनू, निवासी गांव सुजान डीह, जिला श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू  सलानी पुल के पास एक निर्माणाधीन दो मंजिला रिसोर्ट की दूसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- 30 मई को कालाअंब क्षेत्र के पालियों में एक युवक घायल अवस्था में पाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नाहन अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने ग्लव्स, बेसबॉल डंडा और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पीड़ित की डस्टर गाड़ी मारपीट के बाद घटनास्थल से जाती दिखी। उज्जल माजरी फॉरेस्ट…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता (भा.प्र.से.) 4 व 5 जून, 2025 को 59-शिलाई  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दौरे का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी को बढावा देना व मतदाता सूचियां में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मतदान जागरूकता शिविरों में भाग लेगीं तथा पंजीकरण प्रक्रिया की देखरेख भी करेंगी। उन्होंने जिला…

Read More

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हितैषी (सोशल सर्विस सोसायटी) नाहन ने अपने 35वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में साईं हाल रानीताल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय मानवीय मूल्यों के बिना मानव जीवन मूल्यहीन है था। इस प्रतियोगिता में नाहन शहर के करियर अकैडमी स्कूल , एसवीएन स्कूल , एवीएन स्कूल , अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल , राजकीय महाविद्यालय नाहन , राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन , आईटीआई नाहन , पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन आदि के कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम दो वर्गों में घोषित किए गए। कॉलेज वर्ग और विद्यालय वर्ग।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के पालियों में गत दिनों सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले बर्मा पापड़ी के 27 वर्षीय जितेंद्र ने PGI चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। लिहाजा, मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस वारदात को कितने लोगों ने अंजाम दिया था। ये लोग इलाके से ही ताल्लुक रखते हैं या फिर बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। युवक पर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की, तीन बड़े उद्योगों पर अभी भी करोड़ों का जुर्माना बकाया मरकंडा नदी को प्रदूषित करने वाले उद्योगों पर हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर पांच औद्योगिक इकाइयों पर कुल 68 लाख 18 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें से तीन प्रमुख इकाइयों पर अब भी 59 लाख 21 हजार 250 रुपये बकाया हैं। मेसर्स सागर कथा फैक्ट्री ने 2.75 लाख रुपये और मेसर्स मेडिकिंग लाइफ साइंस ने 2.62 लाख रुपये…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)छठी IRBN धौलाकुआं में आयोजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न दूरी की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के 11 विद्यार्थियों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, जिसमें   सीनियर 10 मीटर पिस्टल में समरजीत ने द्वितीय स्थान,  जूनियर 10 मीटर पिस्टल में अनिरुद्ध तथा शिवांश ने क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान, जूनियर 10 मीटर पिस्टल के महिला वर्ग में आराध्य तथा जीविका ने क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय स्थान, सीनियर 10 मीटर राइफल की…

Read More