नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिला भाजपा के संगड़ाह मंडल ने बूथ स्तर पर संविधान गौरव अभियान शुरू कर दिया है भाजपा मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर की अध्यक्षता में बूथ स्तरीय संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत बूथ नंबर 34 के अरट गांव से की गयी। इस बूथ स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा को मुख्य प्रवक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया । अरट बूथ पर आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को तत्कालीन कांग्रेस सरकारों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर खनन रक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए जिला खनन विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एडीएम एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की गई और इसे पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज बंद लिफाफे में जमा करने होंगे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन विधानसभा के मातर पंचायत के अंतर्गत अगड़ीवाला प्राथमिक विद्यालय के लिए 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन अजय सोलंक ने किया गया। इससे पहले यह विद्यालय निजी कमरों में संचालित हो रहा था। जिससे छात्रों और शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस नए भवन के निर्माण से अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। इसके उपरांत ग्राम पंचायत सुरला में 88.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्रवासियों को बेहतर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बद्रीपुर-पांवटा साहिब सड़क पर एक तेज गति से चल रही होंडा सिटी गाड़ी को रोका गाड़ी को रोकने पर चालक अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब से पूछताछ की गई। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 13 गत्ता पेटियों में छिपाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की। इन पेटियों में कुल 156 बोतलें शराब (मार्का Royal Stage) पाई गईं। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया है। इस पहल का उद्देश्य जिले की महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता फैलाना और समय पर जांच कराना है। सर्विक्स कैंसर: महिलाओं के बीच एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि सर्विक्स कैंसर महिलाओं में होने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जो हर 1 लाख की आबादी में 15 से 18 महिलाओं को प्रभावित करता है। यह कैंसर सामान्यत: शुरुआती अवस्था में पहचान में नहीं आता, लेकिन यदि समय पर पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। जिले…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा (नाहन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि, प्रमोद गौतम (सराहां) को महासचिव की जिम्मेदारी मिली ये चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान रणवीर सिंह ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरा सिंह (शिलाई) और अमर सिंह ठाकुर (सराहां) को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार (नाहन) को कोषाध्यक्ष, पीएन गुप्ता (राजगढ़) को मुख्य सलाहकार, सुंदर लाल मेहता (पांवटा साहिब) और कृष्ण दत्त शर्मा को सलाहकार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज शहर से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा , ताकि मेडिकल कॉलेज के लिए खुला स्थान मिल सके। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने हिमाचल प्रदेश को तीन मेडिकल कॉलेज दिए थे , जिनमें एक मेडिकल कॉलेज जिला सिरमौर को भी मिला है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने बाकायदा मेडिकल कॉलेज भवन के लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा 12 जनवरी से 31जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश इकाई ने सिरमौर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न जगाहों पर संगोष्ठी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार किया। उसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग और अत्यधिक मोबाइल के इस्तेमाल के दुष्प्रभाव अभियान के तहत मोबाईल की लत लगने से बचे रहने का संदेश दिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई हिमाचल प्रदेश के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनिल वर्मा व संगठन मंत्री हाई कॉर्ट अधिवक्ता श्याम सिंह…