नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )( एसपी जैरथ)जिला सिरमौर में सबट्रॉपिकल फ्रूट में अमरूद की खेती को लेकर एचपी शिवा प्रोजेक्ट एक नई फ्रूट क्रांति की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है। एक और जहां ऊपरी हिमाचल में सेब प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, वहीं आने वाले कुछ समय में जिला सिरमौर बेहतर किस्म के अमरूदों की खेती के लिए भी अपनी पहचाना जाएगा। इस पहल के तहत जिला सिरमौर की 2,400 बीघा जमीन में अमरूद की खेती का लक्ष्य रखा गया है। योजना के प्रथम चरण में ही 28 हेक्टेयर जमीन पर अमरूद के बगीचे तैयार…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज ग्राम पंचायत महिपुर के गांव चोरटीया- बनोगटा की एससी बस्ती में 2.5 लाख रुपये से बने नवनिर्मित महिला मंडल भवन तथा ग्राम पंचायत कमलाहड में 67 लाख रुपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाहड के नये भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ तथा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता)(एसपी जैरथ):- मेडिकल कॉलेज नाहन में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पड़ाह टूट पड़ा, तो वहीं अस्पताल में मौके पर मौजूद स्टाफ सहित अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।जानकारी के मुताबिक गत मध्यरात्रि उपमंडल पांवटा साहिब से एक गर्भवती महिला बीनू (34) पत्नी सुरेश की हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया था। अभी महिला को ऑप्रेशन थियेटर में सिजेरियन के लिए शिफ्ट ही किया जा रहा था कि ऑप्रेशन से पहले ही सुबह करीब…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर द्वारा 20 फ़रवरी, 2025 से जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर ,आशा कोऑडीनेटर, पर्यवेक्षक व सीएचओ उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने प्रशिक्षण प्रदान किया। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में 1 वर्ष से 19…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय में भारत सरकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष दिशा-निर्देश, 2022 के तहत कर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिम्बलवाडा के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार करने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का संचालन डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्या राज ने किया। उन्होंने बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड से हाथियों के आवागमन के कारण पांवटा साहिब और नाहन के माजरा, गिरिनगर और कोलर क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने केंद्रीय बजट 2025-26 का स्वागत करते हुए इसे आम जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आयकर में दी गई राहत से मध्यम वर्ग को सीधा फायदा होगा। नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट और उच्च आय वर्ग के लिए कर राहत से करोड़ों लोगों की क्रय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला नाहन और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ा चौंक का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हांने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने आंगनबाडी केन्द्र बड़ा चौंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला नाहन और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ा चौंक का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हांने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने आंगनबाडी केन्द्र बड़ा चौंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी…