Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उपमंडलाधिकारी कफोटा ने  जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 20 फ़रवरी 2025 को रात्रि 09 से 11 बजे तक उपमंडल कफोटा के स्थान बोराड में सुरक्षा विशेषज्ञ अनुज कुमार की देख रेख में मोर्थ द्वारा कंट्रोल ब्लास्टिंग की जाएगी। जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 दिनांक 14 से 20 फ़रवरी 2025 तक रात्रि 09 बजे से रात 11 बजे तक यातायात के लिये मार्ग बाधित रहेगा | उपमंडल कफोटा ने एन०एच् 707 से गुजरने वाले सभी वाहन मालिको और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 14 से 20 फ़रवरी 2025 तक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 25 मार्च तक चलने वाले मेरी पाॅलिसी मेरे हाथ अभियान का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमिट खिमटा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फसलों का बीमा करवाने वाले  लगभग 25 किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसियां प्रदान की। उपायुक्त ने कहा कि रबी मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2724 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया है, इनमें 2582 किसान केसीसी खाता धारक है, तथा 142 किसान ऐसे है जिन्होंने स्वयं अपनी फसलों का बीमा करवाया है।…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं की खरीद 1 अप्रैल, 2025 से शुरू की जा रही है, जिसके लिये जिला में दो बिक्री केंद्र कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब तथा धौला कुआं में स्थापित किये गये है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ¼MSP½ 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिये ऑनलाईन पोर्टल  https://hpappp.nic.in  पर जा कर अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिससे वह निर्धारित स्लॉट अनुसार बिक्री केन्द्र पर जा कर अपनी फसल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव, मनीश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आर.आर. शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष, तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तालाबन्दी की सरकार है। जब से श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु जी मुख्यमंत्री बने हैं व श्री अजय सोलंकी जी विधायक बने है, ताला बन्दी का काम चला हुआ है। सत्ता में आते ही नाहन विधानसभा क्षेत्र की काला आम तहसील को बंद कर दिया व पांच पटवार सर्कल बन्द करके जनता के पैरों पर कुलहाडी मार दी। वो जनता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और जिला के अधिकारियों के मिलकर कार्य करने से विकास कार्यो के निष्पादन में तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में कार्य भी पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों अथवा मामलों में वित्तीय व्यय बहुत आंशिक है उनका निपटारा समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद की यह बैठकें जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, अधिकारियों की उपस्थिति से ही वास्तविक रूप से…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले की पुलिस भर्ती प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। दूसरे दिन  महिला आरक्षी भर्ती परीक्षा में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 809 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कठिन परीक्षा प्रक्रिया के बावजूद 214 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया, जबकि 593 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं। बता दें कि सिरमौर में 11 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक पुलिस लाइन, नाहन में महिला व पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर ग्राम पंचायत सागंना के ग्रामीण दिनेश कुमार शर्मा बाबूराम शर्मा मोहनलाल शर्मा अनिल ठाकुर  सतपाल ठाकुर रतन ठाकुर हेमचंद शर्मा देवराज शर्मा जगत राम शर्मा दिनेश शर्मा जेपी शर्मा दयाराम शर्मा रमेश कुमार शर्मा जगत राम शर्मा जीवाराम शर्मा एवं प्रताप सिंह रावत आदि दर्जनों ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सागंना से गाताधार सड़क संपर्क मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया है इस सड़क संपर्क मार्ग की लंबाई गाताधार से सागंना तक लगभग 4 किलोमीटर है लेकिन इस सड़क संपर्क मार्ग के बहुत ही खस्ता हाल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)शिक्षा के साथ -साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं  में तैयारी करवाने वाले  जिला सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय  के विद्यार्थियों ने  गत वर्ष  की तरह इस भी   नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  (NTA) द्वारा मेन्स 2025 द्वारा  आयोजित सेशन-1 के पेपर 1 बीटेक बीई  की परीक्षा में अपना प्रभुत्व स्थापित किया । विद्यालय के‌ विद्यार्थियों  शौर्य आदित्य  सिंह ठाकुर ने  95.8 पर्सेंटाइल अंक , शौर्य किशोर मेहता ने 91.6 पर्सेंटाइल तथा अंशज शार्मा 89.7 पर्सेंटाइल  अंक लेकर  परीक्षा को उत्तीर्ण करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि आदित्य सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी…

Read More