नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बरसात के मौसम के दौरान सम्पूर्ण जिला में आपदा न्यूनीकरण, आपदा की बहाली से संबंधित कार्यो को छोड़कर अन्य सभी निर्माण गतिविधियों, निजी विकास अथवा किसी भी गैर जरुरी कार्यों के लिए पहाड़ियों की कटाई पर 31 अगस्त, 2025 तक प्रतिबंध लगाने संबंधि आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आपदा न्यूनीकरण, आपदा प्रभावित बुनियादी ढ़ांचे की बहाली और सड़क, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा आपातकालीन सेवाओें जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं से संबंधित कार्यो के अलावा अन्य सभी प्रकार की…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजकुमार शर्मा) पश्चिमी हिमालय आज एक अदृश्य किन्तु तीव्र संकट की गिरफ्त में है। यहाँ की वादियाँ, जो कभी शांति और प्राकृतिक संतुलन की प्रतीक थीं, अब बार-बार आने वाली बाढ़ों, भूस्खलनों और बादल फटने जैसी त्रासदियों से जूझ रही हैं। ये आपदाएँ अब केवल ‘प्राकृतिक’ नहीं रहीं — इनके पीछे जलवायु परिवर्तन, संवेदनशील भूगोल और मानव जनित हस्तक्षेप की एक गहरी और जटिल परस्पर क्रिया है। यह लेख इसी त्रिकोणीय संकट की परतों को उजागर करता है। …
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर अचानक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। यह घटना आईआईएम रामपुर घाट के पास घटी, जहां लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुरूवाला पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम के संयुक्त प्रयासों से रात करीब 2:30 बजे इन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जब ये किशोर नदी किनारे गए थे, तब पानी का स्तर सामान्य था। हालांकि, कुछ ही देर बाद नदी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तलवाड़ा गांव में हाल ही में आई बाढ़ व बादल फटने की घटना में एक 11 माह की मासूम बच्ची नीतिका ने अपने माता-पिता को खो दिया। वहीं सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र के बांदल गांव निवासी और मूल रूप से भाजपा व जिला सिरमौर की लाना चेता पंचायत से संबंध रखने वाले सुनील गोसाईक ने नीतिका की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। सुनील हर महीने इस बच्ची के बैंक खाते में 1000 रुपये जमा करेंगे और यह सहायता नीतिका के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिला सिरमौर डोज बॉल संघ का विधिवत गठन हो गया है। राजगढ़ में संपन्न हुए संघ के चुनावों में सर्वसम्मति से राजगढ़ के विवेक शर्मा को जिला अध्यक्ष चुना गया है, जबकि राजेंद्र ठाकुर को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल चौहान की अध्यक्षता में हुए इन चुनावों की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव राम सिंह ने बताया कि नवगठित जिला सिरमौर डोज बॉल संघ में विक्रम ठाकुर और अजय चौहान उपाध्यक्ष की भूमिका…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में आज तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। लगातार हो रही बरसात के बीच हुई इस घटना में सड़क किनारे खड़ीं तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के साथ यह दीवार गिरी और गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। सुबह का वक्त, बड़ा खतरा टलायह घटना हरिपुरधार बाजार के ठीक…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज): ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज़, शिमला के दो होनहार छात्रों जयेश ठाकुर और समर्थ गुप्ता ने नंगल देवी, ठियोग में आयोजित जिला शिमला ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिमला शतरंज संघ द्वारा किया गया जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जयेश ठाकुर ने अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि समर्थ गुप्ता ने अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- श्रावण मास के पहले सोमवार को त्रेता युग के अति प्राचीन शिव मंदिर पौड़ी वाला में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर यहां स्थित शिवलिंग को दुग्ध मिश्रित जल, बिल्वपत्र,शहद इत्यादि पवित्र शिवलिंग को अर्पित कर स्वयं को धन्य मान रहे थे।मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान दिव्य एवं आलौकिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। द त्रेता युग में लंकापति रावण द्वारा अपनी अमरता के लिए प्रतिष्ठित शिवलिंगों में से यह दूसरा शिव दूसरा शिवलिंग है इसलिए इसको स्वर्ग की दूसरी पौड़ी, पौड़ी वाला…