नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) अधिनियम 1994 के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सिरमौर जिला के लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जो कि संतोषजनक पाया गया। डाॅ. पाठक ने बताया कि अभी तक जिला में कोई भी कन्या भ्रूण हत्या का मामला संज्ञान में नहीं आया है। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड केवल चिकित्सक की परामर्श पर ही करवाना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 19 अल्ट्रासाउंड गैर…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी शनिवार को जिला सिरमौर के बागथन स्थित बागवानी विभाग के फार्म का दौरा करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्रवासी मंत्री से मिले तथा अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई व पेयजल से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से भी उनको अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707,पांवटा से गुम्मा तक सड़क को चौड़ा करने के दौरान होने वाले नुक्सान के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को सडक चौडा करने के दौरान प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को होने वाले नुक्सान को शीध्र अतिशिध्र ठीक करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने संबधित विभागीय अधिकारीयों को मोर्थ द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारीयों को रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए निर्देष दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के दृष्टिगत दो अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में रोड सुरक्षा क्लब…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज सिरमौर प्रेस क्लब नाहन में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय सिरमौर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्धारित विषय प्रेस का बदलता स्वरूप पर वार्ता की गई। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि प्रेस को राष्ट्र के चैथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है और राष्ट्र निर्माण में प्रेस की अहम भूमिका रहती है क्योंकि प्रेस के माध्यम से आमजन की…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी हिमाचल का सबसे सुंदर तीर्थ स्थल है। माता श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम जी के मिलन की यह परम्परा और रेणुका झील लोगों के आकर्षण का केंद्र है तथा लोग इस सदियों पुरानी परंपरा का उत्साहपूर्वक पालन करते हैं। राज्यपाल सिरमौर जिला के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी…