श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : रेणुका संगड़ाह मार्ग पर कालथ के निकट पिकअप ओर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हुए। बताया जा रहा है कि जब पिकअप संगड़ाह से ददाहू की ओर आ रही थी तभी कालथ नामक स्थान पर रेणुका जी से हरिपुरधार की ओर जा रहे हैं बाइक सवार पिकअप से टकरा गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें। डी.एस.पी. संगडाह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में सामने आया है की बाइक सवार विशाल व मनजीत निवासी सहारनपुर तेज रफ्तार होने के साथ-साथ रॉन्ग साइड थे जिस…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- प्र देश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान हरियाणा नंबर के एक वाहन से 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपियों की पहचान शमीम, पुत्र मोहम्मद सादिक, निवासी गांव लंका, डाकघर बराड़ा, तहसील साहा, हरियाणा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एचआरटीसी कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि कंडक्टर नशे में धुत्त था और उसकी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई मामला नाहन डिपो से जुड़ा है, जहां कंडक्टर दौलत राम को सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि कंडक्टर ने बस में एक व्यक्ति को मरा हुआ छोड़ दिया था, जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कंडक्टर का मेडिकल कराया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई थी। इसके बाद निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को 12.5 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसआईयू की टीम ने अमल में लाई।आरोपी युवक की पहचान मंसूर अली पुत्र वाजिद अली निवासी कुंजा ग्रांट, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर, उत्तराखंड के तौर पर की गई है।जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर तैनात थी। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुंजा मतरालियों के समीप दबिश दी, जहां एक युवक की तलाशी लेकर उसके कब्जे से नशे की खेप बरामद की।उधर,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- बिरोजा फैक्ट्री एन एच 907 ए के साथ लगते नाले पर बनाए जा रहे पार्क का विधायक अजय सोलंकी ने निरीक्षण किया। विधायक के द्वारा मोड पर ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री वाल को ब्लैक स्पॉट करार देते हुए हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीखे मोड पर ऊंची की गई दीवार दुर्घटना का कारण बन सकती है। बताना जरूरी है कि बिरोजा फैक्ट्री से नाहन की और गंदे नाले के करीब 80 मीटर एरिया को कवर कर एक सुंदर पार्क बनाया जा रहा है।इस पार्क के निर्माण को लेकर अर्बन डेवलपमेंट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले चरण में वन विभाग की 50 साइटों का चयन किया है। इन्हें विकसित करने को लेकर सरकार जल्द टेंडर करेगी। इस वर्ष सरकार का ईको टूरिज्म से 200 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य है। सरकार ईको टूरिज्म के तहत वन विभाग के विभिन्न विश्राम गृहों को अपग्रेड करने जा रही है। इसको लेकर हट निर्माण के अलावा ट्रैकिंग, कैंपिंग साइटों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शुरुआती चरण में कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा आदि जिलों से विभाग की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- अअधिवक्ता परिषद्हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर (नाहन) इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा अधिवक्ता दिवस के रूप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने “समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका” विषय पर अपना संबोधन दिया। उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर (नाहन) हंसराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका पर संबोधन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रणबीर सिंह खरकाली जी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय राजमार्ग 707 मार्ग पर सतौन के समीप नदी नाले और वन परिक्षेत्र में बने अवैध डंपिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वन विभाग के सांस फूले। जय। एबीसीआई कम्पनी की सबलेट कम्पनी बीआरबएन की अवैध डम्पिंगसे लोग सहमे। मौके पर वन परिक्षेत्र में बने अवैध डम्पिंग के जरूरी दस्तावेज ना होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एसडीओ मौके से अधूरा निरक्षण छोड़ भागे। समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े लोगों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर कार्यवाही की अपील। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय…