श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी हिमाचल का सबसे सुंदर तीर्थ स्थल है। माता श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम जी के मिलन की यह परम्परा और रेणुका झील लोगों के आकर्षण का केंद्र है तथा लोग इस सदियों पुरानी परंपरा का उत्साहपूर्वक पालन करते हैं। राज्यपाल सिरमौर जिला के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के गांव बागथन में आकर एक महान विभूति के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूती के जन्म स्थल पर आने का सौभाग्य मिला है यह उदगार तकनीकी शिक्षा,व्यवसायिक और ओद्योगिक प्रशिक्षण, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बाल दिवस कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हर विशेष दिवस को त्योहार के रुप में मानने के लिए प्रसिद्ध सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस को विशेष थीम “हर बच्चे के लिए, हर अधिकार” पर विशेष सभा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। मंच का संचालन अंग्रेजी की अध्यापिका श्रीमती सरिता ने किया। जिन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा को प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती कमला महोदया ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विस्तृत जानकारी प्रदान की , तथा छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ विभिन्न प्रकार की…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को श्री रेणुकाजी मेले की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर वर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में शिमला का लोक नृत्य दल, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकार, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड के कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक संध्या में मदन झालटा, रघुबीर ठाकुर…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में अखंड पाठ के साथ गुरु नानक देव जी के ,555वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली छासंगतों के लिए त्र -छात्रों द्वारा कीर्तन समागम व शबद बाणी का आयोजन किया गया! गुरुद्वारा पावंटा साहिब में आज से कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ ही संगतों की आवाजाही शुरू हो गयी है ,सरदार हरभजन सिंह बताते हैं की संगतों के लिए पूरी व्यवस्थाएं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेठी की और से की गयी हैं भोग श्री अखंड पाठ के साथ ही कार्यक्रमों का आगाज हो गया…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। उन्होंने श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम और माता श्री रेणुका जी के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी उत्सव प्रदेश के प्रमुख मेलों में शुमार है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2024 के द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में मण्डलायुक्त शिमला संदीप कदम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन को मेले के सफल आयोजन के लिए उनके कडे़ प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने मण्डलायुक्त को शॉल, टोपी व स्मृति चिंह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने मेले मे आयोजित दंगल का शुभारंभ भी किया।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिरमौर दौरे को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा की दो वर्षों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री रेणुका मेले के उद्घघाटन अवसर पर रेणुका आये और सिरमौर वासियों के लिए किसी भी प्रकार की घोषणा किए बगैर ही चले गए। इससे सिरमौर के लोग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मेलाराम शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री के दौरे से सिरमौरवासियो विशेष कर पिछड़े क्षेत्र गिरीपार के लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीदें थी परंतु मुख्यमंत्री किसी भी विकास योजना…