नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने का हवाला देकर भाजपा लोगो को गुमराह किया जा रहा है जबकि मेडिकल कॉलेज का सिर्फ विस्तारीकरण किया जा रहा है। नाहन में आज मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण मामले को लेकर भाजपा सस्ती लोकप्रियता वसूलने की कोशिश कर रही है और लोगो को गुमराह किया जा रहा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पाांवटा साहिब ब्लॉक के गांव बंटा ओ वाली में पुलिस के डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते हुए बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर भटावाली गॉंव में एक रिहायशी मकान में दबिश देकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्रठाकुर ने बताया कि डिटेक्शन सेल ने आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री रतन लाल निवासी गांव भटावली तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान से 17.002 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ): – सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका चुनाव क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में मात्र 38 लाख रुपए की लागत से आधे अधूरे निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया जबकि इस भवन के लिए पिछली भाजपा सरकार द्वारा 2 करोड़ 36 लाख 48 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने सुक्खू सरकार और विधानसभा उपाध्यक्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के निवासियों ने मंगलवार को एसडीएम राजगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में डीएवी स्कूल तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने किया। वार्ड निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके पति को हार्ट अटैक आया था। सड़क की सुविधा न होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उनकी मृत्यु हो गई। इसी वार्ड की निर्मला गाजटा ने बताया कि उनके पति किडनी रोग से पीड़ित थे और उन्हें…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नाहन स्थित माननीय सत्र न्यायाधीश प्रथम, योगेश जसवाल की अदालत ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में नशा तस्करी के आरोपी रवि कुमार पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी वार्ड नंबर 9, देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को दोषी करार दिया है।अ अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। सरकारी वकील चम्पा सुरील ने जानकारी देते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के छात्रों ने इको फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्रो अर्थियन अवार्ड वितरण समारोह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह समारोह 9 मई, 2025 को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के भव्य सभागार में आयोजित किया गया था। बारहवीं कक्षा के छात्र पीयूष चौहान ने ‘सस्टेनेबिलिटी एंड वेस्ट मैनेजमेंट – भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यालय’ थीम पर आधारित अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पीयूष को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पीयूष की रिपोर्ट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने बारहवीं कक्षा के सत्र 2025-26 के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणामों के विभिन्न संकायों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। कला संकाय में आयुषी दत्त शर्मा ने 95.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्ररण्या सैनी 93.6% , रित्विक – 93.2% अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अंशज ने 88.8% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शौर्य आदित्य सिंह ठाकुर ने 87.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नाहन के ऐतिहासिक बड़ा चौक पर आयोजित सांकेतिक धरने में बोलते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन को शहर से बाहर ले जाने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अथक प्रयासों से मिला यह संस्थान नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है और इसे बाहर ले जाना शहर की जनता के भाग्य पर कुठाराघात है। डॉ. बिंदल ने कहा कि आजादी के बाद से नाहन में कोई बड़ा प्रकल्प नहीं आया, जिससे शहर की विकास गति रुक गई।…