नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- संगड़ाह उपमंडल की नोहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव घंडूरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित लायक राम (उम्र 40 वर्ष) अपने खेत के काम के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते कल भालू के इस हमले से लायकराम को सिर और पांव में काफी चोटें आई है और उसने नजदीकी गांव पहुंचकर अपनी जान बचाई। परिवार परिवार के लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुई कर्मचारियों की बोर्ड पर करोड़ों रुपए की देनदारी है जिसकी बोर्ड अदायगी नहीं कर पा रहा है जिला मुख्यालय नाहन में आज बिजली बोर्ड के पेंशनरों की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए बिजली बोर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन नाहन यूनिट के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि लंबे समय से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को लम्बित वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभय कागरा उर्फ बाबू, निवासी बाल्मिकी बस्ती समीप गैस गोदाम, और उसके साथी अभिमन्यु ठाकुर, निवासी पक्का टैंक नाहन, को अभय कागरा के रिहायशी कमरे से 8.3 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि ये दोनों युवक मिलकर अभय कागरा के कमरे से मादक पदार्थ बेचने का धंधा कर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में राष्ट्र रक्षा और सैनिकों के साहस को समर्पित एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की पवित्र आहुतियां अर्पित की गईं। इस महायज्ञ में शहरवासियों ने देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों की सुरक्षा और विजय के लिए महाकाली से आशीर्वाद मांगा। यज्ञ के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर कहा, “यह यज्ञ हमारे वीर जवानों के प्रति…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हाल ही में पहलगाम में हुई झड़प के बाद सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को एक लंबी और सतत प्रक्रिया बताया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार देश की एकता और आपसी सद्भाव है।मेजर जनरल कौशिक ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रही गलत सूचनाओं के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कुछ तत्व इस संवेदनशील स्थिति का फायदा उठाकर समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले के संगड़ाह स्थित आदर्श अस्पताल में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दो माह पूर्व स्थापित 35 लाख रुपये की अत्याधुनिक प्रयोगशाला उद्घाटन के बाद से ही ताले में बंद पड़ी है। मरीजों के लिए यह लैब सफेद हाथी बनकर रह गई है। 5 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उद्घाटित 10.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में लगभग 30 लाख रुपये की लिफ्ट भी बंद पड़ी है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जनरेटर की अनुपलब्धता के चलते लिफ्ट का संचालन नहीं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) आयोजित की। बैठक में मंत्रालय ने देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गेहूं व चावल का भंडार उपलब्ध है। वीसी के बाद उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिलेवासियों को प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि “केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसलिए आमजन घबराकर अनावश्यक भंडारण या अतिरिक्त खरीद से बचें।” उपायुक्त ने जनता को आगाह करते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए गीत, नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत किए कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनका आदर करने का आह्वान किया। गौरांशी सैनी, कृथस्था, आरजू, एंजेल, अक्षिता और याचना ने अपनी आकर्षक डांस परफॉर्मेंस से…