-नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)प्रदेश सरकार किसानां, बागवानों तथा पशुपालकों के उत्थान के लिए प्रयासरत है, इसके लिए सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है ताकि प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। यह जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज राजगढ़ में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान मेला के दौरान उपस्थित किसान-बागवानों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच व नीतियों के फलस्वरूप आज हिमाचल विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने…
Author: Himachal Varta
( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैरथ):- डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में डॉ. एसएस डोगरा ने प्रिंसिपल का कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति से कॉलेज में शिक्षा, शोध और रोगी सेवाओं में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है जो डॉ. डोगरा ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है। वर्ष 2009 से 2022 तक वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद 2022 से 2023 तक उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दीं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैरथ):- जिला सिरमौर भाजपा के प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना और राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद के मंसूबों को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर कोई राष्ट्र या संगठन भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):- सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे श्री रेणुका जी महाविद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई वन विभाग की 35 बीघा जमीन के लिए एफसीए केस तैयार कर लिया गया है। इस जमीन का निरीक्षण डीएफओ नाहन वन मंडल ए.बी. राय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को कर लिया। वन विभाग ने फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस रिपोर्ट प्राप्त होती है,…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- 32वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप एमएलएसएम कॉलेज सुन्दरनगर जिला मंडी मे 10व 11 मई को हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्त्वहान मे होनी निश्चित हुई। सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट वीरेन्दर शर्मा ने बताया की जिला सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन ने सीनियर वूमेन स्टेट हेतु खिलाड़ियों के ट्रायल 8 मई को पांवटा साहिब के कोटडी व्यास खेल ग्राउंड मे रखे है। सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन सभी सीनियर खिलाड़ियों जिनकी डेट ऑफ बर्थ 2009 से पहले की है व हैंडबॉल ट्रायल मे भाग ले सकते है इन ट्रायल मे 08 मई को शाम 3.30 बजे कोटडी व्यास…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- समग्र शिक्षा के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत जिला सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 15 मैधावी छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए केरल रवाना हुए हैं । दल के साथ एक अनुरक्षक अध्यापक मिस रेनू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला प्रवक्ता जीव विज्ञान सम्मिलित है एक भारत श्रेष्ठ भारत की जिला समन्वयक मोनिका वालिया ने बताया कि इन बच्चों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य केरल राज्य के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को जानना है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):- मां भंगायणी मेला हरिपुरधार के दौरान आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मां भंगायणी पैंथर्स हरिपुरधार की टीम ने गेहल ए टीम को हराकर 51000 का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता में उत्तरी भारत से उच्च स्तर की 6 टीमों ने भाग लिया। भारत के लिए दो बार खेल चुके रोहड़ू के खिलाड़ी अक्षय काप्टा को वॉलीबॉल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया और उन्हें बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी देकर नवाजा गया। दूसरी ओर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण कैंथल हरियाणा और मां भंगायणी पैंथर्स हरिपुरधार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सैकड़ो बेरोजगार युवा सिरमौ बेरोजगार संघ के बैनर तले सड़कों पर उतरे और युवा बेरोजगार विरोधी रैली निकाली। रैली के बाद बेरोजगार संघ ने DC के जरिए प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजा है जिसमें 10 दिनों के भीतर चयन आयोग को बहाल करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मीडिया से बात करते हुए सिरमौर युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष मामराज ने कहा कि अढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं से किया कोई भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है और यही कारण है कि आज…