पावटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा क्षेत्र में कार की चपेट में आने से बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान छबीला साहनी पुत्र फकीरा साहनी गांव व डाकघर मदनपुर, पुलिस थाना परसोनी, जिला सीतामढ़ी (बिहार) के तौर पर हुई है।उधर, माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात माजरा के समीप हुआ।छबीला साहनी पैदल सड़क पार कर रहा था। इस बीच वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद कार चालक रविकांत निवासी पुरुवाला कांशीवाला…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के उस फैसले की कड़ी निंदा की है जिस के तहत सरकार ने विभिन्न विभागों में 2 वर्ष से अधिक समय तक रिक्त पड़े पदों को पूर्ण रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि इन पदो को शीघ्र भरने की वजाय पूर्णतः समाप्त करने के कारण जहां एक और बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर समाप्त हो रहे हैं वहीं विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारीयों को भी ओवर बर्डन के कारण मानसिक…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के छोऊ भोगर में डाकघर की नई शाखा खुल गई है. ददाहू तहसील के तहत आने वाली इस शाखा का सांसद सुरेश कश्यप ने शुभारंभ किया। यहां डाकघर की शाखा खोलने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इस मौके पर निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल परिमंडल बिशन सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा आधार कैंप व डीसीडीपी का आयोजन भी किया गया। अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल संदीप धर्माणी ने बताया कि 1676 की जनसंख्या वाले छोऊ भोगर शाखा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- करिअर अकादमी स्कूल के छात्रों ने बाल विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।दरअसल, डीएवी स्कूल नाहन में दो दिवसीय बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया था।इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। इसमें करिअर अकादमी स्कूल के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कनिष्ठ वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्य व वर्तिका की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में धैर्य सैनी और अनुराग ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में स्कूल के अभ्युदय व प्रणव तोमर…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पौंटा साहिब के छात्रों ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस और मैथ्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा की मान्या शर्मा ने मैथ्स ओलंपियाड सीनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया और जिला स्तर पर चयनित हुईं। वहीं, आठवीं कक्षा की महिका और सातवीं कक्षा की अवनि ने जूनियर कैटेगरी साइंस क्विज़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा, “हमें अपने छात्रों पर गर्व है। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने हमें गौरवान्वित किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी शिमला के अंतर्गत जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में संपन्न हुई। जिसमें की जिला सिरमौर के सातों शिक्षा ब्लॉक के सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से चार प्रतिस्पर्धाएं संस्कृत मंत्रोच्चारण स्पर्धा, संस्कृत श्लोकाच्चारण स्पर्धा, संस्कृत भाषण स्पर्धा, संस्कृत गीतिका स्पर्धा शामिल थी। पाँवटा साहिब शिक्षा खंड के राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल ने जिला स्तर की संस्कृत प्रतियोगिता के चारों प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जिसमें कि आचार्य देवेन्द्र शर्मा, शास्त्री के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण में दिव्याक्ष कक्षा 8वीं, श्लोकाच्चारण में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना अंधेरी के जमा एक और जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों ने आज हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान पर्यटन एवं आदित्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया । इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को मानव हिल रिजोर्ट में पर्यटन व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान विद्या विद्यार्थियों ने भोजन व्यवस्था, हाउस कीपिंग, हासपिटेलिटी, आतिथ्य सत्कार, साफ सफाई और पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर टूरिज्म की बारीकियों को अच्छे से समझने का प्रयास…