नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के घिनीघाड़ की काटली पंचायत के सेर कुईना गांव के राजवंश शर्मा भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है। महज 21 साल की उम्र में राजवंश शर्मा को एक फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया है। वह वर्ष 2020 में एनडीए फ्लाइंग ब्रांच में शामिल हुए। शुक्रवार को हुए खडकवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से राजवंश पास आउट हुए। राजवंश शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गलानाघाट सरकारी स्कूल से पूरी की। उसके बाद राजवंश का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि जहां पूरा हिमाचल प्रदेश तेज गर्मी और लू से जल रहा है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार, सुखविन्द्र सुक्खू सरकार केवल अपने चहेतों को, मित्रों को कैबिनेट रैंक बांटने में लगी है। प्रदेश का पैसा, कर्ज में लिया हुआ पैसा केवल दोस्तों को, मित्रों को खुश करने में लगाया जा रहा है, जबकि आम जनमानस पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए त्राहि माम कर रहा है। जो पेयजल योजनाएं पिछले साल तक खूब पानी पीला रही थी, एक साल में ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के रामाधौन रोड तालों के जंगल में पाइपलाइन के साथ पेड़ से लटके युवक युवती का शव बरामद हुए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शव काफी गली सड़ी अवस्था में है। युवक युवती के शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप भी मचा हुआ है। इस घटना की बाबत सेन की सैर पंचायत के प्रधान के द्वारा सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को यह जानकारी 15 जून की देर शाम को मिली थी। मौके से प्राप्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) त्रिलोकपुर रोड़ पर एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक माल लेकर कालाअंब पहुंचा था। इस बीच ओवर हीटिंग से ट्रक की कैबिन में आग लग गई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक के कैबिन में लगी आग पर काबू पाया। आग से ट्रक मालिक को 40 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। इस घटना से कैबिन, सीटें, वायरिंग और दोनों साइड अंदर से खिड़कियां जल गईं। फायर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भीषण गर्मी के बीच औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक के बाद एक आग की घटनाओं ने दमकल कर्मियों के पसीने निकाल दिए हैं। कालाअंब की दवा फैक्टरी सिस्टोल रेमेडीज में भीषण अग्निकांड हुआ। दमकल विभाग की तीन से साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से फैक्टरी प्रबंधन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर चौकी कालाअंब से लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार की अगुवाई में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्टरी में लगी भीषण आग को देखते हुए नाहन से भी फायर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेशभर में बहुचर्चित हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रिजाइन देने और सुसाइड करने की बात कहने के बाद भूमिगत हुए जसवीर को हरियाणा के जिला अंबाला के नारायणगढ़ और मुलाना के बीच एक गांव से बरामद कर लिया है, जिन्हें मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जसवीर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी बरामदगी के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। कहीं न कहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर अफसरों को बदनाम करने की…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शुक्रवार कों सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने बड़ी कार्यवाही कों अंजाम दिया है.जहाँ पांवटा साहिब, राजगढ़ और सोलन में सीबीआई की दबीश ने हड़कंप मचा दिया। बता दे कि देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में फलों के पौधों की खरीद में अनियमितताओं और अवैधताओं के आरोपों से संबंधित मामले में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। फिलहाल जांच एजैंसी ने दबिश के दौरान कई अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं. सूचना के अनुसार हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेष, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर, उत्तर प्रदेश के अंबेदकर नगर, बागपत,…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- लोक निर्माण विभाग, नाहन राउंड के जिस हिस्से की मरम्मत के नाम पर यहां लगी इंटर लॉक टाइल्स को उखाड़ कर टारिंग कर रहा है उस पर 1,50 करोड़ का बजट खर्च होने जा रहा है। इंटर लॉक टाइल्स करीब 2 करोड़ का बजट खर्च हुआ था। विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार इंटर लॉक टाइल्स की पीडब्लूडी शेड्यूल के अनुसार 15 साल लाइफ तय है। ऐसे में महज दो साल के भीतर ही टाइल्स को हटा कर डेढ़ करोड़ के बजट से टायरिंग करने के विभाग के फैसले पर सवालिया निशान शहर की…