श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने रविवार को श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थल में स्नान किया और मां का आशीर्वाद लिया। वे यहां राज्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। वहीं वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों से उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर यहां की बॉयोडायवर्सिटी का भी ब्यौरा लिया। रेणुकाजी झील चूंकि रामसर साइट की वैटलैंड में अंकित है। लिहाजा यहां पर पाई जाने वाली जलीय व स्थलीय जीवों की जानकारी भी माननीय न्यायाधीश ने प्राप्त की। वहीं वन्य प्राणी क्षेत्र को आगजनी इत्यादि से संरक्षण के लिए भी उन्होंने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला मुख्यालय से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां निर्माणाधीन भवन के कार्य के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना डॉ वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज के समीप की है जहां निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे मजदूर के सिर पर ईंट गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान सलेंद्र उर्फ भगत (34) पुत्र चेतराम निवासी गांव डाकरा, पोस्ट ओफिस बर्मापापड़ी के रूप…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब गुरुद्वारा घाट यमुना नदी में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें तीन लोगों के डूबने का समाचार हैं। बता दे कि दस साल में 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं। पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम के वक्त घूमने आए श्रद्धालुओं में से तीन श्रद्धालु यमुना में नहाने के लिए उतरे और उसमें समा गए। फिलहाल तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है धीरेंद्र सिंह और अजीत और अभिषेक ये तीनों डेरा बस्सी के रहने वाले हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देश भर में पहले जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण समाप्त हो जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 4 जून को पूरे देश में एक साथ मतों की गिनती आरंभ हो जाएगी , लेकिन यह लोकसभा के चुनाव कई नेताओं का भविष्य तय करेंगे। खासकर यदि बात हिमाचल प्रदेश की करें तो हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद कई मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और पार्टी हाई कमान ने सभी मंत्रियों और विधायकों को दो टूक कह दिया है कि लोकसभा चुनाव…
नाहन 31 मई (एसपी जैरथ):- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज डॉ.वाई.एस.परमार महा विद्यालय नाहन में जिला सिरमौर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारीयों को बिना किसी व्यवधान के मतगणना प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतगणना स्थल पर चिन्हित मिडिया स्थल का निरीक्षण किया। उन्होनें मतदान प्रक्रिया के लिए आज रवाना हो रही पोलिंग टीमों का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने दिंवगत अरविन्द चौधरी कृषि विस्तार अधिकारी राजगढ़ जिन्हें लोकसभा चुनाव हेतू सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ)…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई। सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सू़क्ष़्म शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुये सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला श्रम अधिकारी सिरमौर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के अन्तर्गत एक जून को होने वाले मतदान के चलते सभी व्यक्तियों जो किसी भी व्यवसाय, व्यापार, कारखाने व किसी भी शिक्षण संस्थान में कार्यरत है बिना वेतन कटौती के सभी को मतदान हेतु अवकाश दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कि एक जून को होने वाले मतदान के दिन सभी औद्योगिक संस्थान बाजार व दुकानें बंद रखी जायंेगी। जिला श्रम अधिकारी ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-बी के तहत यह आदेश जारी किये गये हैं
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि आज गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाहन शहरी क्षेत्र की…