Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गाँव खदरी स्थित खेड़ा महादेव मंदिर में पंच दिवसीय महा रूद्र यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में न केवल स्थानीय बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालुओं ने भी भारी तादात में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देश प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आयोजित किए गए रुद्र महायज्ञ में दर्जनों लोगों ने पूर्ण आहुति दी । जबकि यह यज्ञ यज्ञ यज्ञाचार्य पंडित पंकज रयाल द्वारा सम्पन् करवाया गया। यज्ञ में पंडित अनिल गैरोला, अरुण कोठियाल और गोपाल भट्ट भी उपस्थित रहे। पंचम दिवस में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने आज अपने जीवंत और आकर्षक कार्यक्रम, “अरिहंत फिएस्टा” की मेजबानी की, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों के जश्न को सभी के लिए मनोरंजक गतिविधियों के साथ जोड़ा गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने वाले 700 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया गया, उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए 1 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए गए। छात्रवृत्ति समारोह के अलावा, अरिहंत फिएस्टा में भोजन और खेल स्टालों की एक उत्कृष्ट व्यवस्था थी, जो पूरी तरह से छात्रों द्वारा आयोजित की गई थी। इन स्टालों में…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज एसआइएस इंडिया लि0 शहतलाई बिलासपुर के 150 सिक्योरटी गार्ड पदों को भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़, पांवटा साहिब व शिलाई में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय, राजगढ़ में 18 नवम्बर, पांवटा साहिब में 19 नवम्बर तथा शिलाई में 20 नवम्बर,2024 को प्रातः 10 बजे से भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 19-40 वर्ष रखी गई है तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता मे शिक्षा खंड राजगढ़ गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा यशस्विनी शर्मा व देवांशु कमल ने ज़िला स्तरीय “साइंस क्विज” में प्रथम स्थान हासिल करके अपने स्कूल का नाम चमकाया है |बता दे की सब डिवीजन राजगढ़ की ओर से गुरुकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ से कक्षा आठवीं के देवांशु कमल तथा यशस्विनी शर्मा ने भाग लिया। जूनियर वर्ग का फाइनल क्विज बहुत ही अनुभवी क्विर मास्टर आशीष शर्मा ने लिया जो लगभग…

Read More

नाहन‌  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की राजकीय उच्च पाठशाला निहोग में समाजसेवी एवं वेदाचार्य पंडित गणेशदत्त ने बच्चों संग अपना 65वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर जहां बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बतौर अतिथि स्कूल पहुंचे पंडित गणेशदत्त का स्वागत किया, वहीं स्कूल में संस्कारों का अद्भुत संगम भी देखने को मिला।इस मौके पर पंडित गणेशदत्त ने स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को गर्म ऊनी वस्त्रों के साथ जूते और जुराबें भी वितरित की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी वैदिक परंपरा में जीवन का गूढ़ रहस्य छिपा हुआ है।उन्होंने बच्चों से आह्वान करने हुए…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पीयुष पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव सराला, डाकघर चंडी, तहसील कसौली (सोलन) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना पच्छाद उपमंडल के नारग क्षेत्र के चौरी गांव की है। युवक यहां सरसु में चल रहे एक रिजॉर्ट में काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक रिजॉर्ट से अपनी शिफ्ट खत्म कर गत दिवस दोपहर बाद अपने कमरे पहुंचा था।जहां किराये…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जागरूकता अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य आस-पास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले वंचित समुदायों को लाभ पहुंचाना था। अभियान के दौरान विधि विभाग के संकाय सदस्यों के साथ-साथ कई छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। पहले दिन के अभियान के दौरान सहायक प्रोफेसर श्री अपूर्व, सहायक प्रोफेसर सुश्री श्वेता और सहायक प्रोफेसर श्री मनीष ने छात्रों की सहायता की और त्रिलोकपुर और मोगीनंद क्षेत्र को कवर किया, जहां लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। दूसरे दिन निदेशक/प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अश्विनी कुमार ने अपने सभी संकाय सदस्यों, श्रीमती मनीषा नेगी, सुश्री शिल्पा ठाकुर, सुश्री के साथ।…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर अभिशाप बने मेडिकल कालेज को शहर से बाहर करने की तैयारी विधायक अजय सोलंकी बोले, ऊपरी लेवल पर खड़ी हो रही परेशानियों के चलते मौजूदा स्थल पर रूका है निर्माण कार्य नाहनः जिला सिरमौर को मिले मेडिकल कालेज भवन के अरसे से लटके पड़े निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस सरकार अब अपने स्तर पर शहर से बाहर खुली जगह पर कालेज का भवन बनाने के लिए जमीन तलाश रही है।ये संकेत वेलनेस सेंटर के उद्घाटन के दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंक ने दिए हैं।विधायक ने कहा कि मौजूदा…

Read More