नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आगामी 4 जून को उाॅ. यशवंत सिह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मतगणना के दृष्टिगत माइक्रो पर्यवेक्षक, मतगणना सुपरवाइजर तथा मतगणना सहायकों के लिए प्रथम एकदिवसीय प्रशिक्षण पूर्व अभ्यास का आयोजन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 258 मतगणना अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वह भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना एक संवेदनशील कार्य है जिसके लिए कर्मियों को इसकी बारीकियों का ज्ञान होना…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा);- लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान पार्टियों को द्वितीय मतदान पूर्वअभ्यास करवाया गया जिसमें यह पूर्वभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रातः कालीन सत्र में लगभग 400 पीठासीन तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों को जबकि सांय कालीन सत्र में भी 400 मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोकसभा निर्वाचन के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री आज हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय चुनाव क्षेत्र के नाहन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ओबीसी का हक़ मारकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण दिया जिससे यह साफ हो गया कि कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने तो 77 मुस्लिम जातियों को अवैध रूप से आरक्षण देकर हिन्दु ओबीसी जातियों के साथ अन्याय किया था…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन के चौगान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा भारत को जो स्पीड और स्केल चाहिए, वो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने अपने भाषण से पूर्व हिमाचल में गुजारे समय को याद किया, मां शालूनी और सभी देवी देवताओं को याद किया। उन्होंने कहा की जब में हिमाचल का प्रभारी था तब भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानता था और आज भी मानता हूं। मोदी ने कहा की समय बदल है पर मोदी नहीं बदला है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में अपने हिमाचल के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा):- शहर के करियर एकेडमी स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ मनाया गया। हिम जन मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी व हिम जन मंच के सलाहकार फ्लाइट लेफ्टिनेंट लायक राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वन्य प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम पर प्रकाश डालना है। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर माँ यमुना घाट पर बड़ी तादाद में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे और यहां पर आस्था की डुबकी लगाई.दरअसल हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है,बैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन को भगवान विष्णु के अवतार भगवान बुद्ध की जन्म तिथि माना जाता है। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 23 मई गुरुवार कों मनाई गयी . बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान को बहुत शुभ माना जाता है। यमुना मंदिर के पुजारी बताते हैँ की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उतर भारत के जिला सिरमौर स्थित चूड़धार की यात्रा को लेकर पंजीकरण के साथ साथ फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी कर दिया गया है। तहसीलदार नौहराधार के द्वारा जारी किए गए नए दिशा निर्देशों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन कराने से पहले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच करानी होगी। रजिस्ट्रेशन बनाने के लिए श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 48 घंटे पहले जारी किया गया स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र पुलिस को दिखाना होगा। गौरतलब हो कि यह सिद्ध पीठ सतयुग कालीन है, मगर महाभारत युद्ध के बाद इस स्थान का महत्व खाटू…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में राजगढ़ उपमंडल में दो गोशालाओं में चार मवेशी जिंदा जल गए। इस दौरान एक आटा चक्की और शेड भी जल गया। जानकारी के अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत सैर जगास के जंगल में लगी आग से देवेंद्र सिंह पुत्र ख्यालुराम ग्राम सैर जगास की गोशाला चपेट में आ गई। इस अग्निकांड में गोशाला में बंधी तीन गाय व एक बछड़ा जिंदा जल गए। राजस्व विभाग ने देवेंद्र सिंह का एक लाख रुपये का नुकसान आंका है। इसी बीच पंचायत के टिक्करी गांव के सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह की गोशाला भी आग…